{"_id":"6a41684e4e451e1eb509314a","slug":"the-tilted-water-tank-in-harchandpur-will-be-brought-down-today-by-dismantling-its-pillars-auraiya-news-c-211-1-ka11004-147342-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: हरचंदपुर में पिलर तोड़कर आज गिराई जाएगी झुकी टंकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: हरचंदपुर में पिलर तोड़कर आज गिराई जाएगी झुकी टंकी
Mon, 29 Jun 2026 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Mon, 29 Jun 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
फोटो-32- रामगढ़ में पानी की टंकी का मुआयना करते एक्सपर्ट। स्रोत:कर्मी
औरैया। हरचंदपुररामगढ़ में रविवार को हरियाणा की एक्सपर्ट ठेकेदारों की टीम पहुंची। पानी की टंकी को गिराने के लिए मैन्युअल तकनीक को अपनाने का फैसला लिया गया।
इसमें टंकी के पिलर को तोड़कर टैंक को जमीन पर गिराने का फैसला लिया गया। सोमवार सुबह से ही टंकी के ध्वस्तीकरण का काम शुरू हो जाएगा।
हरचंदपुर रामगढ़ ग्राम पंचायत में पिछले दिनों 15 मीटर ऊंची पानी की टंकी के झुक जाने का मामला सामने आया था। जल निगम ने टंकी की इस स्थिति को लेकर कन्नौज के विशेषज्ञ बुलाए थे। 12 साल पहले 49.98 लाख की लागत से तैयार हुई यह 15 मीटर ऊंची टंकी 56 सेंटीमीटर झुकी पाई गई थी। विशेषज्ञों की टीम ने रिपोर्ट में टंकी के गिरने का अंदेशा जताते हुए इसे ढहा देने की संस्तुति की थी।
इधर, ध्वस्तीकरण की मंजूरी मिलने के बाद जल निगम की टीम ने रविवार को हरियाणा के एक्सपर्ट ठेकेदार की टीम को बुलाया। मौका मुआयना करते हुए गिराने की रणनीति बनाई गई। इस दौरान जल निगम के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
उधर टंकी के ध्वस्तीकरण के दौरान किसी तरह की अप्रिय घटना न हो, इसे लेकर 100 मीटर के दायरे में लोगों की आवाजाही को रोकने के लिए पुलिस ने मोर्चा संभाला। चारों ओर बैरिकेडिंग करते हुए ग्रामीणों को जागरूक किया। टीम ने सोमवार सुबह से पिलर तोड़कर टंकी गिराने का फैसला लिया है। एक्सपर्ट के मुताबिक एक दिन में ही टंकी को गिराने का काम पूरा हो जाएगा।
-- -- -
हरियाणा के ठेकेदार ने रामगढ़ में झुकी हुई पानी की टंकी का मुआयना किया है। सोमवार सुबह से टंकी गिराने का काम मैन्युअल शुरू होगा। पिलर तोड़कर टैंक को गिराया जाएगा। -रविकांत, अवर अभियंता जल निगम