{"_id":"66e08869a3b99a79cf0759d6","slug":"the-devotee-was-overwhelmed-with-emotion-after-listening-to-the-story-of-the-character-of-devotee-prahlad-auraiya-news-c-211-1-aur1006-116390-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: भक्त प्रहलाद के चरित्र की कथा सुन भक्त भाव विभोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: भक्त प्रहलाद के चरित्र की कथा सुन भक्त भाव विभोर
विज्ञापन
फफूंद। कस्बा के कटरेश्वर महादेव मंदिर पर चल रही श्रीमद्भागवत कथा में आचार्य सतीश महाराज ने भक्त प्रहलाद चरित्र का वर्णन करते हुए बताया कि प्रहलाद चरित्र पुत्र व पिता के संबंध को प्रदर्शित करता है।
उन्होंने कहा कि यदि भक्त सच्चा हो तो विपरीत परिस्थितियां भी उसे भगवान की भक्ति से विमुख नहीं कर सकती। राक्षस प्रवृत्ति के हिरण्यकश्यप जैसे पिता को प्राप्त करने के बावजूद भी प्रहलाद ने ईश्वर भक्ति नहीं छोड़ी। सच्चे अर्थों में कहा जाए तो प्रहलाद ने पुत्र होने का दायित्व भी निभाया।
उन्होंने कहा कि पुत्र का यह सर्वोपरि दायित्व है कि यदि उसका पिता दुष्ट प्रवृत्ति का हो तो उसे भी सुमार्ग पर लाने के लिए सदैव प्रयास करने चाहिए। राक्षस प्रवृत्ति के होने के चलते हिरण्यकश्यप ने प्रहलाद की बात को नहीं माना। ऐसे में भगवान नरसिंह द्वारा उसका संहार किया गया। उसके बाद भी प्रह्लाद ने अपने पुत्र धर्म का निर्वहन किया। अपने पिता की सद्गति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
ग्रीन स्कूल मुहिम के तहत 11 आम के पौधे किए रोपित
फफूंद। ग्रीन स्कूल मुहिम के तहत प्राथमिक विद्यालय जैतपुर-फफूंद में औरैया निवासी समाजसेवी एडवोकेट गिरिजाशंकर बाजपेई ने आम के 11 पौधों का रोपण किया। पौधों की सुरक्षा को ट्री गार्ड लगाने का आश्वासन दिया। विद्यालय की ईको क्लब बाल टीम ने पौधारोपण में अपना सहयोग देते हुए पौधों के पेड़ बनने तक उसकी देखरेख करने का संकल्प भी लिया। इस दौरान विद्यालय की शिक्षक सुमन तिवारी ने भी आम के दो पौधों का रोपण किया। एडवोकेट गोपाल स्वरूप गांधी, प्रधानाध्यापक ज्ञान प्रकाश, शिक्षक फरहत फातिमा, बेबी और ईको क्लब सदस्य डिंपल, यश, विवेक, कृष्ण कुमार, प्रिंस, आकाश, आराध्या, कनक, सोनम, आभाष, गुड़िया सहित रसोइया और आंगनबाड़ी स्टाफ मौजूद रहा।(संवाद)