फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   The accused's cousin and his family attended the teenager's funeral

Auraiya News: किशोरी के अंतिम संस्कार में पहुंचा आरोपी चचेरा भाई और उसका परिवार

Thu, 14 Aug 2025 12:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 14 Aug 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
The accused's cousin and his family attended the teenager's funeral
बिधूना। एक गांव में रक्षाबंधन की रात चचेरे भाई ने छोटी बहन के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी थी। मामला खुलने के बाद पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

वहीं मंगलवार को किशोरी के अंतिम संस्कार में आरोपी व उसका परिवार शामिल रहा। पुलिस का कहना है कि घटना स्थल पर जांच के दौरान आरोपी पुलिस की हर गतिविधि पर नजर रखे थे। तभी पुलिस को उस पर शक हुआ।
विज्ञापन

बिधूना के एक गांव निवासी आरोपी की चार बहनें हैं, लेकिन रक्षाबंधन पर कोई भी बहन राखी बांधने नहीं आई थी। उसी रात शनिवार को घर से कुछ दूर आरोपी अपनी चाची के घर पहुंचा और घर में अकेले सो रही 14 साल की चचेरी बहन के साथ दुष्कर्म किया। बहन किसी को यह बात बता न सके, इसी वजह से उसने गला दबाकर उसे मार डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को सुबह शव मिलने पर वह ग्रामीणों के साथ रहा। शाम को गौतमबुद्ध नगर में रह रहे चाचा के बेटे-बहू व दो बेटियों के साथ गांव पहुंची चाची व अन्य महिलाआें के साथ उसने हत्यारे को सजा देने की मांग को लेकर हो-हल्ला भी मचाया। उधर, सोमवार व मंगलवार को वह पुलिस की हर गतिविधि पर नजर रख रहा था। इससे पुलिस को शक हो गया।
इसके बाद आरोपी पुलिस की रडार में था। पुलिस के अनुसार सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद जब किशोरी का शव गांव लाया गया तो आरोपी चचेरा भाई शव को हाथ में उठाकर अंतिम संस्कार के लिए ले जाने लगा। इस पर पुलिस का शक और भी गहरा गया।
किशोरी के पिता के शक जताने के बाद पुलिस ने उसे धर लिया। इसके बाद पुलिस की पूछताछ में उसने दुष्कर्म और हत्या की बात कबूल कर ली। उधर, किशोरी के अंतिम संस्कार के बाद एहतियातन गांव में पीएसी व पुलिस बल तैनात किया गया है।


नामजद चारों आरोप पर पुलिस की नजर
बिधूना। किशोरी की हत्या के मामले में पिता ने पांच नामजद पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सभी को पुलिस ने गिरफ्तार कर पूछताछ की। जिसमे चचेरे भाई ने घटना को स्वीकार कर अन्य आरोपी के शामिल न होने की बात कही।

आरोपी को जेल भेजने के बाद अन्य चार को परिवार के सुपुर्द कर दिया। हालांकि पुलिस उन पर नजर रख रही है। कोतवाल मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि नामजद चार आरोपियों को परिवार को सौंप दिया गया है। उनकी निगरानी की जा रही है। फिलहाल बाहर जाने के लिए चारों को पुलिस की अनुमति लेनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed