{"_id":"5e00b8ed8ebc3e8791705357","slug":"strictly-bypassing-work-boycott-of-accountants-continues-auraiya-news-knp5338764107","type":"story","status":"publish","title_hn":"सख्ती को दरकिनार कर लेखपालों का कार्य बहिष्कार जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सख्ती को दरकिनार कर लेखपालों का कार्य बहिष्कार जारी
विज्ञापन
सोमवार को जिला मुख्यालय में तिरंगा मैदान पर प्रदर्शन कर नारेबाजी करते लेखपाल
- फोटो : AURAIYA
शासन ने भले ही धारा 144 लागू कर दी है, लेकिन लेखपालों के ऊपर इसका असर नहीं दिख रहा। सोमवार को कलक्ट्रेट के बाहर तिरंगा मैदान पर लेखपालों ने धरना देकर कार्य बहिष्कार जारी रखने का एलान किया। वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि जब तक उनकी जायज मांगों का निस्तारण नहीं होगा प्रदर्शन जारी रहेगा। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा लेखपालों की समझाने की कवायद भी बेअसर साबित हो रही है।
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ लेखपालों के 35 फीसदी रिक्त पड़े पदों को भरे जाने, 30 साल की नौकरी के बाद भी प्रमोशन न मिलने, यात्रा भत्ता, पेंशन, सुरक्षा के नाम पर एक अदद शस्त्र लाइसेंस दिए जाने समेत आठ सूत्री मांगों को लेकर 10 दिसंबर से कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन कर रहे हैं।
एडीएम रेखा एस चौहान, एसडीएम सदर अनुपम शुक्ला ने प्रदर्शन कर रहे लेखपालों को समझाने की कवायद भी फिलहाल बेअसर साबित हुई है। लेखपालों का कहना है कि यदि उच्चाधिकारी शासन में अपने स्तर से लिखापढ़ी करेंगे तो उनकी जायज मांगों का निस्तारण संभव है, लेकिन कोई भी उनकी समस्याओं पर ध्यान देने के बजाए दबाव बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
जिसे लेखपाल बर्दाश्त नहीं करेंगे। सोमवार को कलक्ट्रेट के बाहर तिरंगा मैदान के मंच पर धरना दे रहे लेखपालों ने नारेबाजी कर अपनी नाराजगी जाहिर की। कहा कि जब तक शासन उनकी मांगों को पूरा नहीं करेगा, वह लोग अपना प्रदर्शन जारी रखेंगे।
शासन और प्रशासन कोई भी कार्रवाई कर लें, वह पीछे हटने वाले नहीं है। इस मौके पर लेखपाल संघ के अध्यक्ष अवधेश कुमार, मंत्री अशोक कुमार, अमर सिंह शाक्य, राज कुमार, ललित प्रताप सिंह, अरविंद कुमार, राजेंद्र सिंह, शैलेश वर्मा, जगदेव सिंह यादव, लाखन सिंह, धनवान सिंह, संतोष सिंह आदि लेखपाल मौजूद रहे।