फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   SP will submit memorandum addressed to the President against the Union Home Minister to the DM today

Auraiya News: केंद्रीय गृहमंत्री के खिलाफ आज राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपेगे सपाई

Fri, 20 Dec 2024 11:05 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
SP will submit memorandum addressed to the President against the Union Home Minister to the DM today
औरैया। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की ओर से बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर पर दिए गए बयान के बाद सपा नेताओं में आक्रोश भड़क उठा है।
विज्ञापन

इसका असर जिले में भी दिखने लगा है। राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान के बाद सपा नेताओं ने बैठक कर इसके खिलाफ राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भेजने का निर्णय लिया है। शनिवार को सपा नेता व कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय से जिला मुख्यालय तक पैदल जाएंगे। जहां राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपेगे।
शहर के मोहल्ला महावीरगंज में वार्ता के दौरान सपा जिला अध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि बाबा साहेब डॉ.भीमराव आंबेडकर ने हर समाज और देश के हर नागरिक को संविधान के माध्यम से अधिकार दिया है। उनके बनाए संविधान से ही केंद्रीय गृहमंत्री की कुर्सी की जिम्मेदारी अमित शाह संभाल रहे हैं। बाबा साहेब ने दलित, दबे कुचले लोगों को सम्मान दिलाने का काम किया। यह तबका उन्हें भगवान की तरह पूजता है। उन्होंने कहा कि गृहमंत्री की ओर से बाबा आंबेडकर को लेकर की गई अपमानजनक टिप्पणी से सर्व समाज आहत है।
विज्ञापन

कहा कि बाबा साहेब हमारे देश के संविधान निर्माता हैं। उनका अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री अमित शाह या तो अपनी इस टिप्पणी को लेकर माफी मांगे या फिर प्रधानमंत्री उन्हें मंत्री मंडल से हटा दें। कहा कि इसको लेकर 21 दिसंबर को पार्टी के लोग ककोर पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपेगे। इस मौके पर पूर्व विधायक प्रमोद गुप्ता (एलएस), ब्रजेंद्र गुप्ता, अशोक गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed