फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Six doctors are responsible for the treatment of every merge

बिना डॉक्टरों के चल रहा अस्पताल, हाय कैसे मिले आराम

Thu, 14 Jul 2022 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Six doctors are responsible for the treatment of every merge
औरैया। शहर के 50 शैया संयुक्त जिला चिकित्सालय में छह महत्वपूर्ण विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती न होने से मरीज परेशान हैं। उन्हें इलाज के लिए पड़ोसी जनपद जाना पड़ रहा है। वहीं, अस्पताल में भेजे गए विशेषज्ञों से संबंधित मरीजों की संख्या कम होने से उनकी भी उपयोगिता साबित नहीं हो पा रही है। सीएमएस ने जरूरत के आधार पर शासन को पत्र लिखकर डॉक्टरों की मांग की है।
विज्ञापन

चिकित्सालय की ओपीडी में मौजूद पांच से छह डॉक्टर ही हर मर्ज के मरीजों को देखते हैं। इनमें डॉ. सीमा, डॉ. मंजू सचान व डॉ. कीर्ति महिलाओं से जुड़े रोगों का इलाज करती हैं। डॉ. निधि गुप्ता दंत रोग व डॉॅ. पंकज कुमार बाल रोग विशेषज्ञ हैं। यह डॉक्टर ही ओपीडी में आने वाले हर मर्ज के सैकड़ों मरीजों को देखते हैं। एक जुलाई को छह डॉक्टरों के स्थानांतरण के बाद यहां पर एक हड्डी के डॉक्टर की तैनाती हुई है। इसके बाद चेस्ट फिजीशियन आए हैं। अस्पताल में चर्मरोग विशेषज्ञ, फिजिशियन, रेडियोलॉजिस्ट, नाक-कान-गला, नेत्र रोग विशेषज्ञ, जनरल सर्जन समेत तीन इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर (ईएमओ) की बेहद जरूरत है। इन छह महत्वपूर्ण रोगों के विशेषज्ञों की तैनाती नहीं होने की वजह से मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

50 शैया संयुक्त जिला चिकित्सालय में चर्मरोग विशेषज्ञ, फिजीशियन, रेडियोलॉजिस्ट, नाक-कान-गला, नेत्र रोग विशेषज्ञ व जनरल सर्जन की तैनाती नहीं है। इस वजह से मरीजों को परेशानी होती है। इन डॉक्टरों की मांग के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर समस्या से अवगत कराया जाएगा। ताकि सभी मर्ज से संबंधित मरीजों को अस्पताल में इलाज मिलें। डॉ. राजेश मोहन गुप्ता, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed