फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Seemed to be buzzing bullion market

गुलजार होने लगा सराफा बाजार

Mon, 20 Apr 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Mon, 20 Apr 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
Seemed to be buzzing bullion market

मंगलवार यानी 21 अप्रैल को अक्षय तृतीय की तैयारियां सराफा बाजार में दिखने

विज्ञापन
लगी हैं। ग्राहकों को लुभावने को दुकानदारों ने आफर स्कीम पिटारा खोलना शुरू कर दिया है। अक्षय तृतीया में दुकानदारों को बड़ी खरीदारी होने का अनुमान है।



 
सोने के गिरते भाव से सराफा व्यवसाइयों को इस बार अक्षय तृतीय पर्व पर सोने की खरीद फरोख्त में आशाएं दिख रही हैं। वहीं पर्व को लेकर शहर के होमगंज स्थित लौंग बाजार के काउंटर पर सोने के आभूषणों को सजाने का सिलसिला शुरू कर दिया गया है।


 
आसमान छूते सोने के भाव से पिछली बार सराफा व्यवसाय पूरी तरह से चौपट हो गया था। 32 हजार प्रति तोला भाव के चलते ग्राहक साधारण तौर पर सोने की खरीदारी की सोच नहीं बना पाता था।
विज्ञापन




इस बार सोने का भाव लगभग पांच हजार रुपये कम होने से ग्राहकों में सोना खरीदारी के प्रति दिलचस्पी दिख रही है। इसके चलते अक्षय तृतीया पर सोने की खासी खरीदारी होने की उम्मीद है। अरविंद माधव पोरवार
विज्ञापन
विज्ञापन




रविवार को बाजार बंदी के दिन दुकान खोलकर साफ-सफाई कर अक्षय तृतीय की तैयारी शुरू कर दी है। आज ग्राहकों के न आने से थोड़ा समय मिल गया है।



इसका पूरा उपयोग कर रहे हैं। वहीं आभूषणों को तैयार कर उन्हें करीने से सजाने को चमकाने का काम किया जा रहा है। तैयारी पूरी होने से पर्व के दिन ग्राहकों को लुभाने में आसानी होगी। -वीरेश कुमार



बाजार में इन दिनों तरह-तरह की आधुनिक डिजाइनें आ रही हैं, जो ग्राहकों की भी पसंद हैं। ऐसे में कारीगर को भी इसी तरह की डिजाइनें तैयार करने को सोना उपलब्ध करा दिया है




इंटरनेशनल बाजार से जुड़ने के बाद से सोने के गिरते भाव ग्राहकों को इस बार निश्चित रूप से खरीदारी को प्रेरित करेंगे। इससे कुछ मुनाफा भी अच्छा मिलने के आसार दिख रहे हैं।
उमेश चंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed