{"_id":"6a92733f305e57f07c094742","slug":"auraiya-accident-on-bela-kanpur-road-youth-died-after-being-hit-by-a-dcm-truck-body-sent-for-post-mortem-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैया: बेला-कानपुर मार्ग पर हादसा, डीसीएम की टक्कर से युवक की मौत, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, परिजन बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया: बेला-कानपुर मार्ग पर हादसा, डीसीएम की टक्कर से युवक की मौत, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, परिजन बेहाल
Sat, 29 Aug 2026 11:21 AM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Sat, 29 Aug 2026 11:21 AM IST
सार
Auraiya News: बेला थाना क्षेत्र में देररात पिपरौली शिव गांव के पास डीसीएम की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक के नंबर से युवक की पहचान कर परिजनों को सूचना दी और शव को मोर्चरी भिजवाया।
विज्ञापन
डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
- फोटो : amar ujala
विस्तार
औरैया जिले में बेला थाना क्षेत्र के गांव मल्होसी निवासी श्याम सुंदर के बेटे अमित कुमार (19) की शुक्रवार रात करीब 11 बजे डीसीएम की टक्कर से मौत हो गई। हादसा बेला-कानपुर मार्ग स्थित गांव पिपरौली शिव के पास हुआ है। राहगीरों की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर चिचौली स्थित मोर्चरी भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं, बाइक के नंबर से युवक की पहचान कर परिजनों को सूचना दी। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा कराया है। शनिवार सुबह पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक ललितेश नारायण त्रिपाठी ने बताया है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। वाहनों को कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन