फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Footpaths lined with shops; vehicles crawled along due to traffic jams on the road.

Auraiya News: दुकानों से घिरे फुटपाथ, सड़क पर जाम लगने से रेंगते रहे वाहन

Fri, 28 Aug 2026 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 28 Aug 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Footpaths lined with shops; vehicles crawled along due to traffic jams on the road.
फोटो -35- शहर के सुभाष चौराहे पर लगा जाम। संवाद
औरैया/बिधूना/अछल्दा। रक्षाबंधन के पर्व पर शुक्रवार को जिले भर के बाजारों में खरीदारी और बहनों के आवागमन से भीड़ उमड़ पड़ी। राखी, मिठाई और कपड़ों की दुकानों पर ग्राहकों का तांता लगने से शहर से लेकर कस्बों तक यातायात व्यवस्था चरमरा गई। कहीं पुलिस की मुस्तैदी से लोगों को राहत मिली तो कहीं यातायात कर्मियों की लापरवाही के चलते राहगीरों को घंटों जाम में जूझना पड़ा। चंद दूरी के सफर के लिए लोगों को घंटों जाम में फंसा रहना पड़ा।
विज्ञापन


शहर के मुख्य बाजारों और चौराहों पर सुबह से ही वाहनों का दबाव बढ़ गया। खानपुर और सुभाष चौराहे पर यातायात प्रभारी निरीक्षक अख्तर हुसैन ने खुद मोर्चा संभाला। हालांकि फुटपाथ खाली कराने के लिए पालिका द्वारा बनाए गए 16.5 लाख रुपये के वेंडिंग जोन का खास असर नहीं दिखा और फुटपाथ पर अभी भी अतिक्रमण है। बिधूना के भगत सिंह चौराहे और दुर्गा मंदिर तिराहे पर वाहनों का दबाव बढ़ते ही जाम लग गया।
विज्ञापन


हैरानी की बात यह रही कि ड्यूटी लगाए जाने के बावजूद मौके पर यातायात कर्मी नहीं थे। तीन में से केवल एक यातायात कर्मी राजेश ही ड्यूटी पर मिला। स्थिति बिगड़ते देख कोतवाली प्रभारी विनेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद यातायात सुचारु कराया। यातायात प्रभारी अख्तर हुसैन ने बताया कि कर्मियों के ड्यूटी से नदारद रहने के मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अछल्दा कस्बे में दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग स्थित रेलवे क्रॉसिंग 13 बी पर ट्रेनों की आवाजाही के कारण फाटक देर तक बंद रहा। इसके चलते सुबह से दोपहर साढ़े 12 बजे तक क्रॉसिंग से लेकर निचली गंग नहर पुल तक जाम लगा रहा। थाना प्रभारी सुरेशचंद्र सिंह ने क्रॉसिंग और नहर तिराहे पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दोपहर बाद स्थिति पर काबू पाया। वहीं बेला कस्बे में भी उपनिरीक्षक अनिलेश कुमार ने टीम के साथ मोर्चा संभालकर जाम खुलवाया। इसी तरह से कंचौसी में भी नहर पुल पर त्योहार के कारण जाम का नजारा देखने को मिला।


एंबुलेंस को देख हरकत में आए टीएसआई

भीड़ के कारण सुभाष चौराहे पर दोपहिया और चारपहिया वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इसी बीच दिबियापुर की ओर से आ रही एक मरीज से भरी एंबुलेंस जाम में फंस गई। मामला भांपते ही यातायात प्रभारी अख्तर हुसैन ने मुस्तैदी दिखाई और अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचकर रास्ता खाली कराया और एंबुलेंस को सुरक्षित आगे बढ़वाया। उनके साथ टीम के अनिल यादव, राघवेंद्र सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

फोटो -35- शहर के सुभाष चौराहे पर लगा जाम। संवाद

फोटो -35- शहर के सुभाष चौराहे पर लगा जाम। संवाद

फोटो -35- शहर के सुभाष चौराहे पर लगा जाम। संवाद

फोटो -35- शहर के सुभाष चौराहे पर लगा जाम। संवाद

फोटो -35- शहर के सुभाष चौराहे पर लगा जाम। संवाद

फोटो -35- शहर के सुभाष चौराहे पर लगा जाम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed