{"_id":"687fe782233337fe4406e4b9","slug":"report-filed-against-six-people-including-boyfriend-for-kidnapping-and-murdering-pregnant-teenager-auraiya-news-c-211-1-aur1007-129095-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: गर्भवती किशोरी का अपहरण कर हत्या में प्रेमी समेत छह के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: गर्भवती किशोरी का अपहरण कर हत्या में प्रेमी समेत छह के खिलाफ रिपोर्ट
Wed, 23 Jul 2025 01:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 23 Jul 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
अयाना। थाना क्षेत्र के गांव महेवा में प्रेमी के घर रह रही गर्भवती किशोरी की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। प्रेमी व उसके परिजन की ओर से गुपचुप तरीके से अंतिम संस्कार किया जा रहा था।
किशोरी के परिजनों के साथ पहुंची पुलिस ने चिता से शव उठा कर पोस्टमार्टम कराया था। मामले में मृतका की मां ने प्रेमी सहित छह लोगों पर अपहरण कर हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। साथ ही तत्कालीन ऊंचा चौकी प्रभारी पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। अजीतमल कोतवाली के एक गांव निवासी महिला ने अयाना थाना में तहरीर दी थी।
बताया था कि बटपुरा महेवा निवासी अमित व गौरव उसकी 16 वर्षीय बेटी को बहला कर ले गए थे। मामले की जांच कर रहे एसआई बेटी को खोजने के नाम पर पांच से 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग करते रहे। इसकी रिकॉर्डिंग भी उसके पास है। आरोप लगाया कि एसआई ने बेटी के गलत बयान करवाकर मुकदमा समाप्त करवा दिया।
विज्ञापन
इसके बाद आरोपी 21 अक्तूबर 2024 की सुबह 10 बजे बेटी को दोबारा बहला कर ले गए। शिकायत करने पर विवेचक ने उसे धमका कर भगा दिया। उच्चाधिकारियों ने भी सुनवाई नहीं की। उसकी बेटी अमित कुमार, गौरव, उसके परिवार के चरन सिंह, मुलायम सिंह, नीलू देवी, श्रीकृष्ण के कब्जे में रही। बेटी ने कई बार फोन कर बताया कि आरोपी उसको बंधक बनाए हैं और मारपीट करते हैं।
20 जुलाई को उसे गांव के लोगों ने बेटी की हत्या किए जाने व अंतिम संस्कार करने की जानकारी दी। इसपर वह पुलिस लेकर महेवा पहुंची। पुलिस ने चिता से अधजला शव उठा कर पोस्टमार्टम कराया था। अयाना थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्रेमी समेत छह लोगों के खिलाफ बंधक बनाकर हत्या, साक्ष्य मिटाने का प्रयास सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।