{"_id":"6ab020b4a73245787a07b455","slug":"pm-modis-25-year-journey-of-service-to-be-showcased-on-stage-auraiya-news-c-211-1-akb1003-151918-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: रंगमंच पर दिखेगी पीएम मोदी के 25 वर्षों की सेवा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: रंगमंच पर दिखेगी पीएम मोदी के 25 वर्षों की सेवा यात्रा
Sun, 20 Sep 2026 11:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sun, 20 Sep 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
फोटो-25- जानकारी देते भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया। स्रोत:पार्टी
औरैया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा, समर्पण और सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में उनकी सेवा यात्रा को नमो सेवा-अनकही कहानियां कार्यक्रम के जरिये रंगमंच पर जीवंत किया जाएगा।
रविवार को भाजपा पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने मीडिया से बातचीत के दौरान यह जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि 24 से 27 सितंबर तक जिले की प्रत्येक विधानसभा में 10-10 नुक्कड़ नाटक और एक भव्य नाट्य प्रस्तुति का आयोजन होगा। इसमें गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर देश के प्रधानमंत्री तक की उनकी यात्रा, सुशासन और जनकल्याणकारी कार्यों को भावनात्मक व संगीतमय रूप में दर्शकों के सामने रखा जाएगा।
कलाकार अपने जीवंत अभिनय से राष्ट्र निर्माण, अंत्योदय और समर्पण के प्रेरक प्रसंगों को मंच पर साकार करेंगे। स्कूलों, कॉलेजों, पंचायतों और सामुदायिक केंद्रों पर इन नाटकों के माध्यम से जन-जन तक सुशासन का संदेश पहुंचाया जाएगा। प्रेस वार्ता के दौरान जिला मीडिया प्रभारी भूरे चौबे, जिला उपाध्यक्ष रजनीश पांडेय और कार्यक्रम संयोजक माधव राजपूत प्रमुख रूप से मौजूद रहे।