फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Passenger trains are deteriorated move upset

ट्रेनों की बिगड़ी चाल से यात्री रहे परेशान

Wed, 13 May 2015 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Wed, 13 May 2015 12:53 AM IST
विज्ञापन
Passenger trains are deteriorated move upset

मंगलवार को दिल्ली हावड़ा रेलमार्ग पर ट्रेनों की चाल बिगड़ी नजर आई। गोमती पांच घंटे देरी से फफूंद स्टेशन पहुंची। दैनिक यात्रियों की मांग पर दोपहर 12 बजे मगध एक्सप्रेस का ठहराव दिया गया। पैसेंजर एवं अन्य ट्रेनें भी देरी से फफूंद स्टेशन पहुंचीं।

विज्ञापन



रेल कर्मियों का कहना हैं कि गोमती एक्सप्रेस सोमवार शाम कई घंटे देरी से कानपुर की ओर गई थी।


 
रेल यात्री सुबह रेलवे स्टेशन इटावा और दिल्ली आदि स्टेशनों पर जाने को पहुंचे। एएसएम आफिस से यात्रियों को बताया कि गोमती एक्सप्रेस लखनऊ से ही नहीं चली। इंटरसिटी पैसेंजर ट्रेन  कानपुर से रवाना नहीं हुई। यात्रियों ने एएसएम कार्यालय के बाहर दूसरी ट्रेन रोके जाने को हंगामा काटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन



दैनिक यात्रियों की मांग पर दोपहर 12 बजे मगध एक्सप्रेस का ठहराव फफूंद रेलवे स्टेशन पर मिला। इसमें बैठकर यात्री गंतव्य को रवाना हो सके।


 
अप तूफान एक्सप्रेस पांच घंटे, अप महानंदा एक्सप्रेस निरस्त रही। अप मुरी एक्सप्रेस व कालका मेल तीन घंटे, गोमती एक्सप्रेस पांच घंटे देरी से पहुंची। शाम को लखनऊ जाने वाली गोमती एक्सप्रेस तीन घंटा देरी से पहुंचने की सूचना प्रसारित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन



इधर, सोमवार शाम कानपुर जाने वाली गोमती एक्सप्रेस एवं तूफान एक्सप्रेस के देरी से आने की सूचना मिलने पर यात्रियों ने हंगामा काटा। बाद में रेलवे क्रासिंग पर किसी यात्री ने नंदन कानन एक्सप्रेस में चेन पुलिंग करके रोक दिया।


सभी यात्री उसी ट्रेन में सवार होकर कानपुर की ओर रवाना हो गए। ट्रेनों के लेट होने से यात्रियों को भीषण गर्मी में परेशानियों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed