{"_id":"6a907faaccf09515050cc070","slug":"adverse-entry-against-gram-panchayat-officer-for-negligence-in-old-age-pension-verification-auraiya-news-c-12-1-knp1090-1632251-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: वृद्धा पेंशन सत्यापन में लापरवाही पर ग्राम पंचायत अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: वृद्धा पेंशन सत्यापन में लापरवाही पर ग्राम पंचायत अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि
Thu, 27 Aug 2026 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Thu, 27 Aug 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
अनंतराम। वृद्धावस्था पेंशन योजना के वार्षिक सत्यापन में लापरवाही बरतना ग्राम पंचायत अधिकारी को भारी पड़ गया। जिला पंचायत राज अधिकारी मनीष कुमार मौर्य ने विकासखंड अजीतमल के ग्राम पंचायत अधिकारी गवेंद्र सिंह पाल को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है।
गांव रतनपुर गढिया के गांव लाल का पुरवा की रहने सावित्री देवी ने शिकायत की थी कि उन्हें मृत दिखा कर उनकी वृद्धावस्था पेंशन बंद कर दी गई है। जांच में सामने आया कि सावित्री देवी जीवित हैं और वृद्धावस्था पेंशन योजना की पात्र लाभार्थी हैं। कार्यालय अभिलेखों के परीक्षण में पाया गया कि वार्षिक सत्यापन के दौरान लाभार्थी का नाम त्रुटिवश मृतक के रूप में दर्ज कर दिया गया था। इसके चलते उनकी वृद्धावस्था पेंशन बाधित हो गई।
मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी ने संबंधित ग्राम पंचायत अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए प्रतिकूल प्रविष्टि प्रदान की। साथ ही भविष्य में इस तरह की लापरवाही न दोहराने और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन एवं लाभार्थियों के सत्यापन में पूरी सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। खंड विकास अधिकारी वीरेंद्र नारायण द्विवेदी ने बताया कि पंचायत सचिव को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है।