{"_id":"6a908038971579faa6059b3b","slug":"preparations-for-jagannathpur-fair-complete-rakhi-milan-ceremony-today-auraiya-news-c-211-1-aur1008-150530-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: जगन्नाथपुर मेले की तैयारियां पूरी, राखी मिलन समारोह आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: जगन्नाथपुर मेले की तैयारियां पूरी, राखी मिलन समारोह आज
Thu, 27 Aug 2026 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Thu, 27 Aug 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
अजीतमल। जगन्नाथपुर स्थित श्रीधाम जगन्नाथ मंदिर परिसर में चल रहे 16वें श्रीकृष्ण जन्मोत्सव एवं मेला प्रदर्शनी की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार को शुभारंभ के बाद शुक्रवार को राखी मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा।
26 अगस्त से चार सितंबर तक चलने वाले मेले में धार्मिक, सांस्कृतिक एवं मनोरंजक कार्यक्रमों की धूम रहेगी। 28 अगस्त को राखी मिलन समारोह के बाद 29 से 31 अगस्त तक रासलीला व एक से तीन सितंबर तक रामलीला का मंचन होगा। चार सितंबर को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर झांकी, दही हांडी, नाल प्रतियोगिता और प्रसाद वितरण किया जाएगा।
इसके अलावा एक से चार सितंबर तक कबड्डी टूर्नामेंट भी आयोजित किया जाएगा। मेले में झूले, विभिन्न प्रकार की दुकानें सजाईं गईं हैं। सभी कार्यक्रम रात आठ बजे से दो बजे तक होंगे। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से मेले में पहुंचकर कार्यक्रमों का आनंद लेने की अपील की है।(संवाद)