{"_id":"5f10a7ec8ebc3e63a3417367","slug":"other-auraiya-news-knp5715915120","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूरिस्ट बस खड़े डंपर में घुसी, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूरिस्ट बस खड़े डंपर में घुसी, पांच घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिधूना (औरैया)। दिल्ली से बिहार जा रही टूरिस्ट बस एक्सप्रेसवे पर खड़े डंपर में पीछे से घुस गई। इसमें पांच लोग घायल हो गए। सभी एंबुलेंस से सौरिख अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जेसीबी से बस और डंपर को हटा दिया गया। बस में लगभग 65 सवारियां थीं। हादसा एरवाकटरा थाना क्षेत्र के हरनागरपुर के पास गुरुवार दोपहर एक बजे बस चालक को झपकी आने से हुआ।
हादसे में टूरिस्ट बस चालक नवाब शरीफ पुत्र मोहम्मद अली निवासी मोतीहार बिहार व बस में सवार हबीब, मोहम्मद आजाद, मनोवर, साबुद्दीन अली आदि सावरियां घायल हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी बिधूना मुकेश प्रतानप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और यात्रियों को दूसरी बस से भेजा। वहीं घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सौरिख भेजा गया। जेसीबी की सहायता से एक्सप्रेसवे से बस व डंपर को हटवाया गया। सीओ ने बताया कि चार सवारियों को हल्की चोट आई हैं। चालक का पैर टूट गया है। इन्हें सौरिख अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस की सभी सीटें फुल थीं। दूसरी बस से सभी को भेज दिया गया है।