फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   After the immersion of the *Bhujariyan*, people visited homes to exchange good wishes and seek blessings.

Auraiya News: भुजरियां विसर्जन के बाद घर-घर शुभकामनाएं और आशीर्वाद लेने पहुंचे लोग

Fri, 28 Aug 2026 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 28 Aug 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
After the immersion of the *Bhujariyan*, people visited homes to exchange good wishes and seek blessings.
फोटो-47- बिधूना में नदी पुल पर भुजरियां विसर्जित करते लोग।संवाद
औरैया। जिले में रक्षाबंधन की शाम नदी, पोखर व तालाबों में भुजरियां विसर्जन कर सावन का पारंपरिक त्योहार मनाया गया। इससे पहले लोगों ने बोई गईं भुजरियों का पूजन किया और उन्हें झूला झुलाया। इसके बाद उखाड़ी भुजरियों का आदान-प्रदान कर एक-दूसरे को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

शुक्रवार को दिन में बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी रक्षा का संकल्प लिया, वहीं शाम को घरों में बोईं गईं भुजरियों को गांव के तालाबों, नदियों, नहर व पोखर पर ले जाकर पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ विसर्जित किया गया। शहर में पक्का तालाब, गौरैया तालाब व दिबियापर रोड स्थित नहर पुल पर भुजरियां विसर्जन कीं। बिधूना में नदी पुल पर शाम चार बजते ही लोगों की भीड़ जुट गई। वहां लोगों ने मिट्टी के बर्तनों में बोईं गईं भुजरियों को उखाड़कर मिट्टी के बर्तन जल में प्रवाहित किए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed