फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Only vaccinated students will be able to give pre-board exam

कोरोना रोधी टीका लगवाने विद्यार्थी दे पाएंगे प्री-बोड की परीक्षा

Wed, 02 Feb 2022 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Only vaccinated students will be able to give pre-board exam
औरैया। यूपी बोर्ड और सीबीएसई के विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों ने अगर टीकाकरण नहीं कराया तो वह प्री-बोर्ड परीक्षा में नहीं बैठ पाएंगे। प्रधानाचार्यों को सभी विद्यार्थियों का शत-प्रतिशत टीकाकरण कराने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

शासन ने कोरोना से बचाव के लिए 15 से 17 वर्ष उम्र के किशोरों का टीकाकरण कराने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए प्रत्येक विद्यालय में स्वास्थ्य विभाग की टीमें भेजी जा रही थीं। लेकिन 31 जनवरी तक शतप्रतिशत टीकाकरण पूरा नहीं हो सका है। जिला विद्यालय निरीक्षक मान्यता प्राप्त स्कूलों के प्रधानाचार्यों और प्रबंधकों को चेतावनी भी दी थी।
विज्ञापन

जिसके बाद इन स्कूलों में टीकाकरण का कार्य तेज हुआ था। अभी भी कई छात्र-छात्राएं टीकाकरण से वंचित हैं। वहीं, शिक्षकों व कुछ स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी चुनाव में लगने की वजह से भी टीकाकरण का काम प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर मालवीय ने बताया कि टीकाकरण न कराने से कोरोना संक्रमण फैलने की आशंका रहती है। बचाव के लिए सभी छात्र-छात्राओं को टीकाकरण कराना चाहिए। सीबीएसई और यूपी बोर्ड के मान्यता प्राप्त सभी स्कूल व कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को शत-प्रतिशत टीकाकरण कराने के आदेश दिए गए हैं। टीकाकरण न कराने वाले छात्र-छात्राओं को प्री-बोर्ड परीक्षा से भी वंचित रखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed