{"_id":"5e49876e8ebc3ee5aa279fdc","slug":"old-man-injured-from-sutli-bam-burts-in-auraiya-auraiya-news-knp5450946108","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुतली बम फटने से वृद्ध का पैर बुरी तरह से जख्मी, रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुतली बम फटने से वृद्ध का पैर बुरी तरह से जख्मी, रेफर
विज्ञापन
औरैया। महमूदपुर गांव में रविवार की दोपहर एक वृद्ध बैठने के लिए पड़ोसी की छत से बोरी खींचकर निकाल रहा था। बोरी में रखा सुतली बम गिरकर फटने से वृद्ध का पैर लहूलुहान हो गया। बम फटने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लहूलुहान वृद्ध को जिला अस्पताल औरैया में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत देख सैफई रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सीओ अजीतमल व एएसपी ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस के मुताबिक पड़ोसी गोपी हिस्ट्रीशीटर है।
महमूदपुर गांव निवासी रामकेश (60) पुत्र पंचम लाल के घर के बाहर रविवार को सड़क का निर्माण का कार्य चल रहा था। चबूतरे पर मिट्टी पड़ी होने से रामकेश ने बैठने के लिए पड़ोसी गोपी की छत पर रखी बोरी को नीचे से खींचा। बोरी खींचते ही उसमें रखा सुतली बम रामकेश के पैर के पास गिरकर फट गया। इससे उसका दोनों पैर लहूलुहान हो गया। दाहिने पैर के अंगूठे के परखच्चे उड़ गए। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोगों के अलावा घायल के परिजन घर के बाहर आ गए। गंभीर रूप से घायल रामकेश को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से डॉक्टरों ने सैफई रेफर कर दिया।
बम फटने की सूचना मिलते ही अयाना थाना प्रभारी गया प्रसाद वर्मा, सीओ अजीतमल कमलेश पांडेय व एएसपी कमलेश दीक्षित ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। गांव के लोगों से भी प्रकरण की जानकारी ली। एएसपी ने बताया कि गोपी नाम के व्यक्ति की छत से बोरी खींचने से उसमें रखा सुतली बम गिरा। गोपी हिस्ट्रीशीटर है। 2008 में गांव के एक व्यक्ति की हत्या के मामले में जेल भी जा चुका है। गोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सुतली बम कहां से आया उसका पता लगाया जा रहा है। सीओ कमलेश पांडेय व थानाध्यक्ष गया प्रसाद वर्मा ने बताया कि गोपी के चार अन्य भाई जयप्रकाश, राजेंद्र प्रसाद नवाब सिंह सर्वेश कुमार हैं। सर्वेश कुमार पहले ही किसी मामले में फतेहगढ़ जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है।