फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Navoday vidhalaya way to fix before the rain

बरसात से पहले नवोदय विद्यालय मार्ग दुरुस्त हो

Sun, 19 Apr 2015 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Sun, 19 Apr 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
Navoday vidhalaya way to fix before the rain

मानव संसाधन विकास मंत्रालय से संचालित तैयापुर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंध समिति बैठक पदेन अध्यक्ष डीएम माला श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई। इसमें विद्यालय के विकास पर विस्तृत चर्चा हुई। डीएम ने विद्यालय प्रशासन को निर्देशित किया कि सौर्य ऊर्जा का बेहतर उपयोग करें

विज्ञापन




दिबियापुर- सहायल मार्ग से नवोदय विद्यालय तक गेल के सहयोग से पीडब्ल्यूडी द्वारा बनवाए गए सड़क मार्ग की जर्जर हालत पर डीएम ने पीडब्ल्यूडी को निर्देशित किया कि बरसात से पहले मार्ग को दुरुस्त कर लिया जाए ताकि छात्र छात्राओं को परेशानी न हो।
विज्ञापन




जलनिगम को निर्देशित किया कि निर्माणाधीन हास्टल को जल्द से जल्द पूर्ण कर लें। विद्यालय परिसर में अधिकाधिक पौधे लगाने के लिए वन विभाग को पत्र लिखने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
डीएम ने कहा कि नवोदय विद्यालय प्रशासन सौर्य ऊर्जा का बेहतर उपयोग छात्र छात्राओं के लिए सौर्य ऊर्जा से जुड़े संसाधनों का प्रयोग करके कर सकता है। नेडा के सहयोग से छात्र छात्राओं के लिए सौर्य हीटर लगवाने के लिए कहा। इससे पहले छात्राओं एवं विद्यालय प्रधानाचार्य शबाना सिद्दीकी ने जिलाधिकारी का पारंपरिक तौर पर स्वागत किया।




प्रधानाचार्य शबाना सिद्दीकी ने कई अन्य समस्याओं से भी जिलाधिकारी को अवगत कराया। सीएमओ डा. एनके सिंह यादव, डीआईओएस, बीएसए , साम्हो स्थित इटावा के नवोदय विद्यालय प्रधानाचार्य एसपी गौतम आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed