{"_id":"5f0df2c88ebc3e63ca4d9ed8","slug":"murder-auraiya-news-knp57120107","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंगुर नदी में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंगुर नदी में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन
फोटो14एयूआरपी 72- सेंगुर नदी पर शव मिलने की सूचना पर लगी लोगों की भीड़
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजीतमल (औरैया)। कोतवाली क्षेत्र के गांव सैदपुर से सोमवार शाम लापता हुए एक युवक का शव मंगलवार को सेंगुर नदी में रुरुआ पुल के पीछे मिला। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
गांव सैदपुर की मड़ैया निवासी रामेंद्र दोहरे (32) पुत्र महाराज सिंह सोमवार की शाम लापता हो गया था। मंगलवार की शाम चरवाहों ने रुरुआ गांव के पास सेंगुर नदी पुल के नीचे शव पड़ा देखा। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त कराने का प्रयास किया। परिजनों ने उसकी शिनाख्त रामेंद्र के रूप में की।
कोतवाली प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि मृतक के बाएं गाल और पैर के पंजे में चोट के निशान हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही लोगों से पूछताछ की जा रही है। इस संबंध में मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।