फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   MP's brother and uncle in the electoral battle

सांसद के भाई व चाचा में चुनावी जंग

Wed, 02 Dec 2015 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Wed, 02 Dec 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
MP's brother and uncle in the electoral battle
ग्राम पंचायत हैदरपुर अजीतमल ब्लाक में ही नहीं पूरे जनपद में इन दिनों चर्चा में है। इसकी वजह इटावा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद अशोक दोहरे के छोटे भाई और उनके चाचा ग्राम पंचायत में प्रधान पद के लिए आमने-सामने हैं। इससे चुनाव रोचकता के मोड़ पर पहुंच गया है। इस चुनाव वहीं स्वयं सांसद की साख दांव पर लगी है।
विज्ञापन


तीसरे चरण के चुनाव में शामिल अजीतमल विकास खंड की ग्राम पंचायत हैदरपुर में ग्राम प्रधान पद के सांसद के भाई  संजय कुमार दोहरे उर्फ राजीव कुमार व उनके चाचा मुलायम सिंह दोहरे चुनावी जंग में आमने-सामने हैं। दोनों चाचा-भतीजे बीच ग्राम प्रधान पद को लेकर रसूख की जंग छिड़ी हुई है।
विज्ञापन


खास बात यह कि हैदरपुर ग्राम पंचायत से  सांसद के चाचा निवर्तमान ग्राम प्रधान भी हैं। ग्राम पंचायत में चाचा-भतीजे के बीच चुनावी जंग होने से हैदरपुर ग्राम पंचायत के चुनाव पर सांसद के दखल के रूप में देखा जा रहा है। वहीं सांसद के भाई व चाचा के चुनावी जीत के समीकरणों को ग्राम सभा के अन्य दावेदार गड़बड़ा रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


अजीतमल ब्लाक की ग्राम सभा हैदरपुर आजादी के बाद से ही चर्चित पंचायत रही है। 1952 के चुनाव में यहां की माटी के लाल स्व. सत्य नारायण दुबे को जनपद का प्रथम विधायक बनने का गौरव मिला था। स्व. दुबे साल 1966 से 1972 तक इटावा जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भी रहे थे। उनकी ख्याति लखनऊ में ही नहीं वरन दिल्ली तक थी।

पूर्व प्रधान मंत्री स्व. इन्दिरा गांधी ने श्री दुबे की देश सेवा से खुश होकर ताम्र पत्र देकर सम्मानित किया था। इसी ग्राम पंचायत से लगातार दो दशकों तक प्रधान रहे जाने माने समाजसेवी पं. सुंदर लाल त्रिपाठी के कार्यों से भी इस ग्राम पंचायत को जनपद में अपनी अलग पहचान मिली।

आजादी के 66 साल बाद इसी ग्राम सभा के मजरा रमपुरा निवासी अशोक दोहरे अपने राजनीतिक कैरियर में विधायक व कैबिनेट मंत्री के बाद वर्तमान में भाजपा के सांसद होने से हैदरपुर ग्राम सभा की जनपद में अलग ही राजनीतिक मुकाम लिए है।


ग्राम पंचायत एक नजर में --
ग्राम सभा         -    हैदरपुर
मजरा             -    सुर्जनपुर, रमपुरा, रामनगर,
                     -    महाराजपुर, पुर्वा चंदेल।
सीट             -    सामान्य
आबादी       -     6000     
मतदाता        -      2835
वार्ड             -    15
रिक्त वार्ड          -     तीन
प्रधान प्रत्याशी    -     18
सदस्य प्रत्याशी    -    12 ,
मतदान केंद्र         -  शिव इंटर कालेज हैदरपुर
-------------------------------------
ग्राम पंचायत के जातीय चुनावी आंकड़े --
एससी    -    32.0 फीसदी
बीसी.        -    47.6 फीसदी
सामान्य   -     19.4 फीसदी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed