{"_id":"6a9b11c63c3687244206b434","slug":"contract-lineman-went-to-work-on-high-tension-line-without-any-information-got-burnt-auraiya-news-c-211-1-aur1008-150964-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: बिना सूचना हाईटेंशन लाइन पर काम करने पहुंचा संविदा लाइनमैन, झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: बिना सूचना हाईटेंशन लाइन पर काम करने पहुंचा संविदा लाइनमैन, झुलसा
Sat, 05 Sep 2026 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 05 Sep 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
सीएचसी में भर्ती घायल लाइनमैन।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिधूना। रूपपुर विद्युत उपकेंद्र पर तैनात संविदा लाइनमैन खेत में लगे हाईटेंशन लाइन के ट्रांसफार्मर का फ्यूज जोड़ते समय करंट की चपेट में आ गया। हादसे में वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे, यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सैफई रेफर कर दिया गया।
गांव कन्नपुर निवासी मोहित कुमार(30) सहार के रूपपुर विद्युत उपकेंद्र पर संविदा लाइनमैन के पद पर तैनात है। वह शुक्रवार सुबह लगभग 9:30 बजे धान की फसल में पानी लगाने पहुंचा तो ट्रांसफार्मर का फ्यूज उड़ा मिला। इस पर खंभे में चढ़कर फ्यूज ठीक करने लगा। इसी दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलसकर नीचे गिर गया। हादसे की जानकारी से आसपास मौजूद लोगों और परिजन में अफरा-तफरी मच गई।
परिजन उसे तत्काल सीएचसी लेकर पहुंचे। यहां डॉ. प्रदीप सिंह ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया। बिधूना उपकेंद्र के जेई मोहित रस्तोगी के बताया कि लाइनमैन दूसरे उपकेंद्र पर तैनात है और बिना किसी सूचना के लाइन पर कैसे और किसकी अनुमति से काम करने गया था। इसको लेकर उपकेंद्र रूपपुर सहार के अधिकारियों को पत्र देकर अवगत कराया गया है। बताया कि इससे पहले भी लाइनमैन के संबंध में एडीओ बेला से शिकायत की जा चुकी है।