फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Weather: Heavy Rain Swells Rivers, Roads Blocked; Orange Alert in 3 Districts, Yellow Alert in 24

मौसम: राजस्थान में बारिश से नदी-नाले उफने, रास्ते बंद; आज तीन जिलों में ऑरेंज अलर्ट, पश्चिम में गर्मी बरकरार

Sat, 05 Sep 2026 06:39 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Sat, 05 Sep 2026 06:39 AM IST
सार

राजस्थान में बारिश से नदी-नाले उफनने और रास्ते बंद होने लगे हैं। धौलपुर, करौली और सवाई माधोपुर में ऑरेंज अलर्ट, 24 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया।

विज्ञापन
Rajasthan Weather: Heavy Rain Swells Rivers, Roads Blocked; Orange Alert in 3 Districts, Yellow Alert in 24
राजस्थान में भारी बारिश - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

राजस्थान में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। पूर्वी राजस्थान में लगातार हो रही बारिश से नदी-नालों में पानी का बहाव बढ़ गया है और कई जगह रास्तों पर पानी भरने से आवाजाही प्रभावित हुई है। मौसम विभाग ने शनिवार को धौलपुर, करौली और सवाई माधोपुर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं 24 जिलों में यलो अलर्ट है।

विज्ञापन


लगातार बारिश और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में हुई तेज बारिश के कारण राजस्थान की नदियों में पानी की आवक बढ़ी है। कालीसिंध नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद झालावाड़ क्षेत्र में कालीसिंध और छापी बांध के गेट खोलकर पानी की निकासी की गई। शुक्रवार को सवाई माधोपुर के खंडार क्षेत्र में मूसलाधार बारिश हुई। 3 सितंबर शाम 6 बजे से 4 सितंबर शाम 6 बजे तक यहां 175 मिमी बारिश दर्ज की गई। तेज बारिश के बाद बरसाती नदियों और नालों का जलस्तर बढ़ गया। कई ग्रामीण इलाकों में रास्तों पर पानी भरने से यातायात प्रभावित हुआ। प्रशासन ने यहां लोगों से नदी-नालों और तेज बहाव वाले रास्तों से दूर रहने की अपील की है।
विज्ञापन


यह भी पढें- सवाई माधोपुर में मूसलाधार बारिश: नाले और झरने उफान पर, कुंडेरा मार्ग पर पानी भरने से यातायात बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन

कोटपूतली में 45 मिनट तक मूसलाधार बारिश

कोटपूतली-बहरोड़ के कोटपूतली शहर में शुक्रवार दोपहर तेज बारिश हुई। करीब 45 मिनट तक हुई मूसलाधार बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में पानी भर गया। निचले इलाकों में जलभराव के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जयपुर ग्रामीण समेत बारां, कोटा, धौलपुर, भरतपुर, अलवर, दौसा और टोंक में भी कई जगह बारिश हुई। कुछ इलाकों में 1 से 3 इंच तक पानी बरसा। चित्तौड़गढ़ और बूंदी समेत दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के कई हिस्सों में नदी-नालों और झरनों में पानी की आवक बढ़ी है।

बंगाल की खाड़ी के सिस्टम से बारिश का असर

राजस्थान में बारिश के इस दौर की वजह बंगाल की खाड़ी से आया मौसम सिस्टम है। इसके असर से पूर्वी राजस्थान में बारिश की गतिविधियां बढ़ी हैं। मानसून ट्रफ भी सक्रिय है और यह राजस्थान से होते हुए मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और बंगाल की खाड़ी की ओर बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार 5 सितंबर को पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है। इसके बाद 6 सितंबर को भी कुछ हिस्सों में बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।

जयपुर में भी बारिश, 7 डिग्री गिरा तापमान

राजधानी जयपुर में शुक्रवार सुबह से रुक-रुककर बारिश होती रही। दोपहर बाद कई इलाकों में तेज बारिश हुई। जयपुर एयरपोर्ट पर 12.3 मिमी और कलेक्ट्रेट पर 9 मिमी बारिश दर्ज की गई। बारिश के कारण जयपुर में अधिकतम तापमान करीब 7 डिग्री गिरकर 27.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। लगातार बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है।

मौसम में आए इस बदलाव के चलते राजस्थान में दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। पूर्वी हिस्से में जहां बारिश का दौर जारी है, वहीं पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों में मौसम साफ है। श्रीगंगानगर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर, फलोदी और बीकानेर में भी बारिश का असर अपेक्षाकृत कम रहा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed