फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Missing youth's body found hanging from a tree

औरैयाः लापता युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला

Mon, 12 Sep 2022 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Missing youth's body found hanging from a tree
युवक की मौत पर गमगीन परिजन। संवाद - फोटो : AURAIYA
रुरुगंज। चौकी क्षेत्र के गांव रौरी निवासी शनिवार से लापता एक युवक का शव घर के चंद कदम दूर स्थित खेत पर पेड़ से लटकता मिला। सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने शव लटकते देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

गांव रौरी निवासी अरविंद कुमार जाटव (38) पुत्र कुंवर सिंह शनिवार शाम घर से लापता हो गया था। परिजन युवक की खोजबीन में लग गए, लेकिन कुछ पता नहीं चला। रविवार सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने युवक का शव पेड़ से टंगा पाया। ग्रामीणों ने पुलिस व परिजनों को सूचना दी। सूचना पाकर परिजन घटना स्थल पर पहुंचे। जहां उन्होंने अरविंद का शव पेड़ से रस्सी के सहारे फंदे लटका पाया।
विज्ञापन

इससे परिजनों ने शव फंदे से नीचे उतारा, लेकिन तब तक अरविंद दम तोड़ चुका था। मृतक अविवाहित और नशे का लती था। कुछ दिन पहले ही मृतक ने अपने हिस्से की खेती बेची थी और पैसे खर्च कर दिए थे। अब वह पैसों को लेकर परेशान रहता था। बड़े भाई राजेंद्र सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर भाई का पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग की। रुरुगंज चौकी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि रिपोर्ट आने पर ही मौत की सही वजह का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed