{"_id":"6197e8ff13fe7f731d0e8d56","slug":"meeting-auraiya-news-knp6649615153","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशन विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने की भरी हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशन विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने की भरी हुंकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फफूंद (औरैया)। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद पेंशनर अधिकार मंच व डिप्लोमा फार्मेसी संघ की संयुक्त बैठक शुक्रवार को कस्बे के एक गेस्ट हाउस में हुई। बैठक में पुरानी पेंशन बहाली व अन्य समस्याओं के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया गया। साथ ही पेंशन विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया गया।
बैठक में शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अखिलेश चंद्र यादव ने कहा कि शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी, पेंशनर्स सभी को एकजुट होकर पुरानी पेंशन समेत अन्य मांगों के लिए एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। सरकार ने यदि अपने रवैए में सुधार न किया तो आगामी विधानसभा चुनाव में उसे इसका खामियाजा भुगतना होगा।
कर्मचारी शिक्षक अधिकारी पेंशनर्स अधिकार मंच के कानपुर मंडल के पर्यवेक्षक व राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के मंडल अध्यक्ष रजनीश श्रीवास्तव ने कहा कि सभी शिक्षक अधिकारी कर्मचारी 30 नवंबर को लखनऊ पहुंचे, जिससे सरकार को अपनी मांगे मनवाने के लिए मजबूर किया जा सके। बैठक में पीयूष गौतम, वीरपाल सिंह, संजय सेंगर, दीपक दुबे, कमलेश चतुर्वेदी, अरविंद दुबे, पंकज कठेरिया, गिरीश नारायण आदि मौजूद रहे।