फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Luck angry , help around the broken

किस्मत रूठी, मदद की आस टूटी

Wed, 18 Mar 2015 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Wed, 18 Mar 2015 12:59 AM IST
विज्ञापन
Luck angry , help around the broken
रबी फसली चक्र में बेमौसम बारिश ने किसान को सदमे में लाकर खड़ा कर दिया है। बीते दिवसे बारिश से तबाह हुई फसलों का जायजा लेने अमर उजाला टीम ने सदर ब्लाक के ग्राम बमुरीपुर व दौलतपुर का जायजा लिया।
विज्ञापन


गांवों में किसानों के साथ उनकी फसलें भी मौसम की मार से रोती हुई दिखाई दीं। तेज हवा और बारिश ने जमीन पर गिरी फसलों का देख किसान अपनी किस्मत को कोसेते हुए कुछ यूं बोले ....
विज्ञापन


.
अब कहां से चुकाएंगे कर्ज- पूरी फसलें जमीन पर गिरी पड़ी है। किसान क्रेडिट कार्ड से पैसे निकाल कर खाद-बीज का इंतजाम किया था। अब हम कर्ज कहां से चुकाएंगे। श्याम किशोर, दौलतपुर
विज्ञापन
विज्ञापन



बरबाद कर दओ बारिश ने - या बेमौसम की बरसात ने हमें बरबाद कर दयो। पार साल चना की फसल खतम हो गई हती। खरीफ फसल में सूखा से नुकसान हो गओ हतो, जा बार की बरसात ने तो हमें बरबाद कर दओ।  गंगादीन, दौलतपुर

                      
अजी गलत है रिपोर्ट - बेमौसम बारिश से हमारे गांव की फसलें नष्ट हो चुकी हैं। पर नौकरशाह को दिखाई नहीं दे रहा है। 10-15 फीसदी फसलों के नुकसान की रिपोर्ट गलत है। राजेंद्र सिंह, बमुरीपुर


सब गलत हैं-फसलें हमारी नष्ट हुईं हैं। नुकसान हमारा हुआ है। उनका क्या गया है। 10-15 फीसदी नुकसान, सब गलत हैं। राजेश सिंह, बमुरीपुर


किसानों ने नकारी रिपोर्ट- मार्च की शुरुआत में हुई बारिश और ओलावृष्टि से हुई फसलों के नुकसान का तहसील स्तर पर सत्यापन कराया था। सत्यापन में राजस्व कर्मियों ने किसानों की फसलों को 10 से 15 फीसदी नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट प्रेषित की है। गांव के किसानों ने जिला प्रशासन की इस रिपोर्ट को पूरी तरह नकार दिया है।



वर्जन - 14 व 15 मार्च को हुई बारिश से फसलों को हुए नुकसान का सत्यापन कराया जा रहा है। रिपोर्ट दो-एक रोज में प्राप्त होगी। तभी नुकसान के बारे में ठोस रूप से कहा जाएगा। रामनयन, तहसीलदार सदर
       
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed