फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   husband beat up the wife and threw her out of the house for not fulfilling the demand of dowry

Auraiya News: दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को पीटाकर घर से निकाला

Sun, 30 Jul 2023 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jul 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
husband beat up the wife and threw her out of the house for not fulfilling the demand of dowry
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रुरुगंज। कुदरकोट थाना क्षेत्र के गांव सिंहपुर निवासी राजेंद्र सिंह यादव ने अपनी पुत्री मंजू की शादी 12 मई 2021 को इटावा जनपद के ऊसराहार थाना के गांव कल्याणपुरा निवासी सुनील कुमार पुत्र नरेंद्र सिंह यादव से की थी। पिता राजेन्द्र सिंह ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि शादी के कुछ दिन बाद पति सुनील कुमार व अन्य ससुरालीजन पुत्री मंजू से दहेज की मांग कर तीन लाख रुपये मांगने लगे। जब पुत्नी ने मना किया तो उसे प्रताड़ित कर मारपीट करने लगे। 16 जुलाई को ससुरालीजन पुत्री को फरीदाबाद छोड़ आये। जहां पर पति द्वारा बेटी को सरिया व बल्ले से पीटा गया। जिससे उसकी आंख व सिर में गंभीर चोट आई। बेटी ने फोन करके जानकारी दी तो परिजन फरीदाबाद पहुंचे और समझा बुझाकर लौट आये। छह दिन पहले पुत्री मंजू का फोन आया तो वह रोने लगी। पति सुनील कुमार द्वारा पुत्री मंजू का जबरन गर्भपात भी करवा दिया गया। मारपीट कर घर से निकाल दिया। जिसके बाद वह पुत्री को लेकर घर आ गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति सुनील कुमार, जेठ, ससुर, जेठानी के खिलाफ़ मुकदमा दर्ज किया है। कुदरकोट थानाध्यक्ष मूलेन्द्र चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed