{"_id":"618d5af3c4f5f649fe73e615","slug":"health-dengu-auraiya-auraiya-news-knp663362210","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन डेंगू संक्रमित और मिले, 22 के लिए गए सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन डेंगू संक्रमित और मिले, 22 के लिए गए सैंपल
विज्ञापन
औरैया। जिले में डेंगू मरीजों के मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। गुरुवार को एलाइजा सैंपलों की रिपोर्ट में छह वर्षीय बालिका समेत तीन और डेंगू के मरीज मिले हैं। लगातार मिल रहे मरीजों को लेकर स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा है। इधर, बुखार की सूचना पर चार गांवों में पहुंची स्वास्थ्य टीमों ने 153 मरीजों का उपचार किया।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि गुरुवार को एलाइजा सैंपलों की प्राप्त रिपोर्ट में ऐरवाकटरा निवासी 17 वर्षीय युवती, शहर के मोहल्ला आर्य नगर निवासी 6 वर्षीय बालिका और बीहड़ के गांव अयाना निवासी 20 वर्षीय युवती डेंगू संक्रमित मिली है। बताया कि जिले में अब डेंगू संक्रमित मरीजों की संख्या 188 जा पहुंची है। जिसमें सक्रिय केसों की संख्या 28 है। डेंगू संक्रमण से जिले में अब तक दो लोगों की मृत्यु हो चुकी है।
बताया कि ऐरवाकटरा क्षेत्र में डेंगू के मरीजों की संख्या तेजी से फैल रही है। संक्रमण को नियंत्रण में करने के लिए संबंधित स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षकों को निर्देशित किया गया है कि बुखार, खांसी, जुकाम आदि बीमारियों से पीड़ित मरीजों वाले गांवों में टीमें भेजकर उनका उपचार कराएं। बीमारियों के नियंत्रण में अहम भूमिका निभाए। बताया कि लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश शासन से प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. शिशिर पुरी ने बताया कि बीमारी पर नियंत्रण के लिए चार गांवों में स्वास्थ्य टीमें पहुंचीं। जहां 153 मरीजों का उपचार किया गया। वहीं डेंगू के लक्षण वाले 22 मरीजों के एलाइजा के सैंपल लिए गए। बताया कि टीमों ने लार्वा की जांच की।
बुखार से महिला की मौत
रुरुगंज (औरैया)। क्षेत्र के रुरुकला गांव में कई दिनों से बुखार से पीड़ित महिला की आगरा के एक अस्पताल में गुरुवार को मौत हो गई। वहीं गांव में कई लोग बीमार हैं। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी है। रुरुकला गांव में एक सप्ताह से काफी लोग बुखार से पीड़ित हैं। क्षेत्र के आसपास के इलाके एरवाकटरा, उमरैन आदि में काफी संख्या में लोग बीमार मिले हैं। गुरुवार को रुरुकला निवासी इंद्रवती (36) पत्नी भजन लाल की बुखार से मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि उन्हें कई दिनों से बुखार आ रहा था। (संवाद)