फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   health

स्वास्थ्य विभाग ने गठित की सात रैपिड रेस्पॉन्स टीमें

Mon, 07 Nov 2022 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Nov 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
health
औरैया। जिले में अब तक डेंगू के 13 केस मिल चुके हैं। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सात रैपिड रेस्पॉंन्स टीमों का गठन किया है। साथ ही आशाओं को गांव-गांव जाकर बीमार लोगों की खोजबीन कर उनकी सूची बनाकर नजदीकी सरकारी अस्पताल में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। ताकि बीमार व्यक्ति को समय से उपचार मिल सके और बीमारी के बारे में सही जानकारी मिल सके।
विज्ञापन

जिले में स्थित दोनों जिला अस्पताल और सात सीएचसी में इन दिनों बुखार से ग्रसित मरीज अधिक इलाज कराने को पहुंच रहे हैं। बुखार की वजह से कुछ लोगों की प्लेटलेट्स भी कम हो रही है। इस वजह से लोगों को डेंगू का भय सता रहा है। लोगों में यह समस्या को देखते हुए चिचौली स्थित 100 शैया युक्त जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ.कुलदीप यादव ने दस बेड का एक डेंगू वार्ड बनाया है।
विज्ञापन

अस्पताल में इन दिनों सौ से अधिक मरीज बुखार, खांसी, जुकाम, गले में दर्द, जी मिचलाना समेत संक्रामक के पहुंच रहे है। वहीं, सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि जिले की सातों सीएचसी में छह-छह बेड की व्यवस्था डेंगू मरीजों के लिए की गई है। साथ ही सात रैपिड रेस्पॉन्स टीमें गठित कर उन्हें क्षेत्रों में सर्वे कर लार्वा और कीटनाशक दवाओं का छिड़काव करने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि डेंगू के निपटने के लिए अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में दवाएं और जांच के इंतजाम हैं। गांवों में आशाएं घर-घर बुखार से ग्रसित मरीजों की खोजबीन कर रही है। अभी तक किसी भी गांव में बुखार की पुष्टि नहीं हुई हैं, जहां बुखार के मरीज मिल रहे हैं, वहां पर एंटी लार्वा दवा का छिड़काव कराया जा रहा है। वही, एलाइजा जांच की रिपोर्ट आने में तीन से चार दिन का समय लग रहा है।
1. ठंड लगने के बाद अचानक तेज बुखार चढना।
2. सिर, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द होना।
3. आंखों के पिछले हिस्से में दर्द होना।
4. जी मिचलाना और मुंह का स्वाद खराब होना।
6. गले में हल्का दर्द होना।
7. शरीर खासकर चेहरे, गर्दन और छाती पर लाल व गुलाबी रंग के रैशेज होना।
8. बहुत ज्यादा कमजोरी लगना और भूख न लगना।
---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed