{"_id":"5f873c218ebc3e9bbc06613c","slug":"health-auraiya-news-knp588506148","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढ़े छह माह बाद दिबियापुर सीएचसी पहुंचे 30 मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साढ़े छह माह बाद दिबियापुर सीएचसी पहुंचे 30 मरीज
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। कोविड वार्ड बनने से लगभग साढ़े छह महीने से दिबियापुर सीएचसी में बंद स्वास्थ्य सेवाएं बुधवार को दोबारा शुरू हुई। जानकारी के अभाव में पहले दिन 30 मरीज ही ओपीडी में दवा लेने पहुंचे। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मी मरीजों को कोविड नियमों का पालन करने की हिदायत देते दिखाई दिए।
25 मार्च से दिबियापुर सीएचसी में कोरोना संक्रमितों के लिए कोविड-19 अस्पताल शुरू हुआ था। इसके चलते यहां सामान्य मरीजों का प्रवेश वर्जित हो गया था। जननी सुरक्षा योजना, टीकाकरण, रैबीज इंजेक्शन, इमरजेंसी स्वास्थ्य सेवाओं, ओपीडी में दिखाने वाले मरीजों को औरैया एवं सहार सीएचसी पर जाना पड़ता था। 6 अक्तूबर को अपर मुख्य सचिव के निर्देश के बाद सभी कोरोना संक्रमितों को चिचौली स्थित जिला चिकित्सालय में भेज दिया गया। इसके बाद बुधवार को दिबियापुर सीएचसी आम मरीजों के लिए खोल दिया गया। प्रतिदिन लगभग तीन सौ मरीजों वाले दिबियापुर सीएचसी पर बुधवार को पहले दिन 30 मरीज ही पहुंचे।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. जितेंद्र यादव ने बताया की पहले दिन चिकित्साधिकारी डॉ. विजय आनंद व डॉ. सऊद अहमद ने मरीजों का परीक्षण किया। वहीं चीफ फार्मासिस्ट आरके मिश्रा, फार्मासिस्ट अनिल कुमार पाल व ह्रदेश कुमार ने मरीजों को दवाएं बांटी। इस बीच दिबियापुर सीएचसी पहुंचे अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.शिशिर पुरी एवं डॉ. सुधांशु दीक्षित ने निरीक्षण कर जरूरी निर्देेश दिए।