फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Greetings ringed from door to door on the birth anniversary of Laddu Gopal

औरैयाः लड्डू गोपाल के जन्मोत्सव पर घर-घर बजीं बधाइयां

Sat, 20 Aug 2022 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
Greetings ringed from door to door on the birth anniversary of Laddu Gopal
दिबियापुर क्षेत्र के श्रीराम मंदिर में भव्य सजावट । संवाद - फोटो : AURAIYA
दिबियापुर/बिधूना । नगर में घर घर कान्हा की झांकी सजाई गई। देर रात कृष्ण जन्म के बाद प्रसाद वितरण किया गया। मंदिरों में भी मनमोहक झांकियां देखने के लिए आस्थावान उमड़ पड़े।
विज्ञापन

दिबियापुर में थाना परिसर स्थित मंदिर, थाने के सामने स्थित श्री राम मंदिर, फफूंद चौराहा स्थित श्रीराधा कृष्ण मंदिर, डांडी स्थित श्रीराधा कृष्ण मंदिर, गेल गांव स्थित श्री सर्वेश्वर मंदिर, सेहुद स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में काफी सजावट की गई। लड्डू गोपाल के जन्मोत्सव को भव्य बनाने के लिए घरों में भी काफी सजावट की गई। लड्डू गोपाल को नए कपड़े पहनाए गए और भोग के लिए काफी पकवान भी बनाए गए।
विज्ञापन

घरों में जन्मोत्सव पर घरों में महिलाओं ने बधाइयां डालीं और ढोलक बजाकर मंगल गीत गाए। बिधूना के अछल्दा रोड स्थित राधा कृष्ण मंदिर, लोहामंडी में राधाकृष्ण मंदिर, भरथना रोड राधा कृष्ण मंदिर, देवघट मंदिर, पसुआ के शिव मंदिर आदि जगहों पर भव्य श्रंगार कर पूजा अर्चना की गई। जायंट्स ग्रुप आफ राइजिंग क्वींस के बैनर तले श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बच्चों ने श्रीकृष्ण और राधा का रूप धरकर खूब मस्ती की। जायंट्स ग्रुप आफ राइजिंग क्वींस की अध्यक्ष रितु चंदेरिया ने बच्चों को श्रीकृष्ण और राधा के बारे में धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी जानकारियां दीं।

दिबियापुर थाने के मंदिर में जन्माष्टमी पर की गई सजावट। संवाद

दिबियापुर थाने के मंदिर में जन्माष्टमी पर की गई सजावट। संवाद- फोटो : AURAIYA

अपने पुत्र पार्थ के साथ पूजन करते उत्कर्ष

अपने पुत्र पार्थ के साथ पूजन करते उत्कर्ष- फोटो : AURAIYA

 श्रीकृष्ण व राधा के रुप में सजे बच्चे। संवाद

श्रीकृष्ण व राधा के रुप में सजे बच्चे। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed