फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Ganpati Bappa was bid farewell amidst chants of "Come back soon next year."

Auraiya News: अगले बरस तू जल्दी आना के जयकारों के साथ गणपति बप्पा को दी विदाई

Sun, 20 Sep 2026 11:35 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 20 Sep 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Ganpati Bappa was bid farewell amidst chants of "Come back soon next year."
फोटो -31- शहर के बरमूपुर नहर पुल पर गणेश प्रतिमा विसर्जित करते भक्त। संवाद
औरैया। जिले में गणेश उत्सव की धूम के बीच रविवार को गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आना के जयकारों से पंडाल गूंज उठे। श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर नाचते-गाते बप्पा को भावभीनी विदाई दी।
विज्ञापन


शहर में चल रहे गणेश महोत्सव के तहत विसर्जन यात्रा निकाली गई। यह यात्रा ब्लॉक गेट से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई बरमूपुर नहर पुल पहुंची। जहां विधि-विधान से प्रतिमा का विसर्जन किया गया। यात्रा में बड़ी संख्या में महिला व पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। शिवकुमार पुरवार, विपिन पुरवार, विनय पुरवार, चंदन राठौर, बृजेश यादव, रामवीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन


बिधूना कोतवाली परिसर से गणपति बप्पा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। पुलिस कर्मियों और उनके परिजन ने ढोल-डीजे की धुन पर उत्सव मनाया। कोतवाली परिसर से शुरू हुई विसर्जन यात्रा कमलपुर नहर पहुंची, जहां विधि-विधान से हवन-पूजन और आरती की गई। पुलिस कर्मियों व उनके परिजनों ने क्षेत्र में सुख-समृद्धि की कामना करते हुए बप्पा को अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुदरकोट कस्बे के रामलीला मैदान स्थित कुंदनपुर धाम में हो रहे गणेश महोत्सव का रविवार को समापन हो गया। दोपहर बाद ढोल-नगाड़ों व भक्ति गीतों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। कस्बे के मुख्य मार्गों पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। शाम करीब पांच बजे गपकापुर नहर में गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया गया। महंत रोनू गुप्ता, सोनू, मोनू, रामजी दीक्षित, विश्वास तिवारी आदि मौजूद रहे।

बनारसी दास में हांड़ी फोड़ प्रतियोगिता में युवाओं ने दिखाया उत्साह

औरैया। मोहल्ला बनारसीदास स्थित कोतवाली थाने के पीछे चल रहे 11 दिवसीय गणेश महोत्सव में रविवार को हांड़ी फोड़ प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हांड़ी फूटते ही पूरा आयोजन स्थल जयकारों से गूंज उठा। युवाओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमकर जश्न मनाया। धर्मेंद्र दुबे, रजनीश दुबे, संतोष सविता, हिमांशु, सुधांशु, कन्हैया आदि मौजूद रहे। (संवाद)


पंडालों में गूंज रहे गणपति के जयकारे

फफूंद। गणेश महोत्सव का पर्व पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। नगर के विभिन्न स्थानों पर आकर्षक पंडाल सजाए गए हैं। होमगंज स्थित गल्ला मंडी में सार्वजनिक गणेश महोत्सव समिति की ओर से सजाए गए पंडाल में सुबह-शाम विधि-विधान से आरती कर प्रसाद वितरण किया जा रहा है। समिति के संरक्षक हरिश्चंद्र वर्मा, प्रबंधक भरतलाल स्वर्णकार, अध्यक्ष रामजी दुबे, उपाध्यक्ष रामजी सोनी, कोषाध्यक्ष अनुपम वर्मा, महामंत्री आशीष पोरवाल आदि रहे। (संवाद)

फोटो -31- शहर के बरमूपुर नहर पुल पर गणेश प्रतिमा विसर्जित करते भक्त। संवाद

फोटो -31- शहर के बरमूपुर नहर पुल पर गणेश प्रतिमा विसर्जित करते भक्त। संवाद

फोटो -31- शहर के बरमूपुर नहर पुल पर गणेश प्रतिमा विसर्जित करते भक्त। संवाद

फोटो -31- शहर के बरमूपुर नहर पुल पर गणेश प्रतिमा विसर्जित करते भक्त। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed