फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   fire

मोमबत्ती से लगी आग से सैनिक की गृहस्थी हुई राख

Wed, 30 Oct 2019 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
fire
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम तिलकपुर में दिवाली के दिन 27 अक्तूबर को शाम लगभग सात बजे सैनिक के घर के कमरे में लगी मोमबत्ती से लगी आग में नगदी समेत लगभग नौ लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार व लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की व क्षति का आंकलन किया।
विज्ञापन

ग्राम तिलकपुर निवासी सैनिक अवध बिहारी पुत्र राम शंकर के घर में 27 अक्तूबर को दिवाली की शाम घर पर मोमबत्ती लगाई। जिससे घर की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में आग लग गई। पूरा परिवार पटाखे जलाने में व्यस्त था। तभी कमरे से तेज आग की लपटें उठने लगी। जिसे देख परिजन दूसरी मंजिल पर पहुंचे। आग ने विकराल रूप ले लिया था। आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए और बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाई। घटना से कमरे में रखे 82 हजार रुपये नगद अलावा टीवी, फ्रिज, सोने-चांदी के आभूषण, जरूरी कागजात आदि सब जलकर खास हो गए। पीड़ित ने बताया कि वह हरियाणा के हिसार पोस्टेड है।
विज्ञापन

कमरे में उसका सारा सामान व अन्य परिवारीजनों का भी सामान रखा हुआ है। बताया कि 17 अक्तूूबर को वह छुट्टी पर अपने गांव आया हुआ था। आग में कमरे में रखे दो फ्रिज, कूलर, अलमारी, आरओ, दो एलसीडी टीवी, सारे कागजात, 82 हजार रुपए नगद सोने व चांदी के जेवरात सहित सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। अवध बिहारी ने बताया की आग से उसका लगभग नौ लाख का नुकसान हुआ है। बताया कि घटना की जानकारी प्रशासनिक अधिकारियों को दी गई। जिस पर नायब तहसीलदार व सदर लेखपाल ने मौका मुआयना करते हुए शासन को रिपोर्ट भेजे जाने की बात कही है। सैनिक अवध बिहारी ने बताया कि आग लगने की सूचना उसने कई बार फायर स्टेशन को दी लेकिन दो-तीन घंटे बाद तक कोई गाड़ी नहीं आई। इसके बाद अजीतमल से एक गाड़ी पहुंची लेकिन तब तक आग पर काबू पा लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed