फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   FIR registered for theft by trickery at a bullion shop; perpetrator unidentified.

Auraiya News: सराफा दुकान से टप्पेबाजी में प्राथमिकी, पहचान नहीं

Sun, 20 Sep 2026 11:37 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 20 Sep 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
FIR registered for theft by trickery at a bullion shop; perpetrator unidentified.
कुदरकोट (औरैया)। मुख्य बाजार स्थित जय मां अलोपा देवी सराफा दुकान पर हुई टप्पेबाजी के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में दिखे संदिग्ध की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। जांच में बाइक सवार दो बदमाशों ने घटना के अंजाम देने की बात सामने आई है। पुलिस की तीन टीमों को वारदात के खुलासे के लिए लगाया गया है।
विज्ञापन

गांव कुदरकोट निवासी व्यापारी समीर की गांव स्थित मुख्य बाजार में सराफा की दुकान टप्पेबाज ने सोने की अंगूठियां पार कर दी थीं। घटना के समय समीर किसी काम से कानपुर गए थे। छोटा भाई शिवम वर्मा दुकान पर थे। शनिवार दोपहर करीब दो बजे एक आरोपी ग्राहक बनकर पहुंचा था। उसने बाली और ताबीज दिखाने को कहा था। बातचीत के दौरान झांसा देकर उसने ताबीज व बाली के एवज में 1790 रुपये भी दिए थे।
विज्ञापन

आरोप है कि खरीदारी के समय आरोपी ने घटना को अंजाम दे दिया था। इसके बाद वह खरीदे गए सामान को दुकान पर ही छोड़कर चला गया था। ग्राहक के जाने के बाद जब शिवम ने सामान व्यवस्थित किया, तो घटना की जानकारी हुई थी। थाना पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले थे, जिसमें एक संदिग्ध जेवर पार करता दिखाई दिया था। पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाया तो पता चला कि आरोपी के साथ एक और बदमाश था, जो बाइक से घटना को अंजाम देने आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी अभिषेक भारती ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीमें काम कर रही हैं, जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed