{"_id":"608af7f78ebc3e8d904ea0c1","slug":"dowry-report-against-6-people-auraiya-news-knp626014149","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह ससुरालियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह ससुरालियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
अजीतमल (औरैया)। गांव बल्लापुर में विवाहिता का शव लटका मिलने के मामले में छह ससुरालियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
क्षेत्र के गांव बल्लापुर में बुधवार शाम मांडवी का शव उसके घर के कमरे में लटका मिला था। पुलिस की सूचना पर पहुंचे मृतका के मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया था। मृतका के पिता दिबियापुर थाना क्षेत्र के गांव चमरौआ निवासी वेद प्रकाश ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसने पुत्री मांडवी की शादी गांव बल्लापुर निवासी संजीव कुमार के साथ पांच जुलाई 2013 को की थी। आरोप है शादी के बाद से ही पति संजीव, ससुर अयोध्या, सास कमलेश कुमारी, ननद देवेंद्र कुमारी, नंदोई हरिओम तथा ननद आराध्या उसे प्रताड़ित कर मारपीट करते थे।
उन्होंने मांडवी की हत्या कर शव लटका दिया। कोतवाली निरीक्षक राजदेव प्रजापति ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति, सास, ससुर ननद व नंदोई के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।