फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Dirty water filled the streets, making it difficult for people to move out.

Auraiya News: गलियों में भरा गंदा पानी, लोगों का निकलना दूभर

Wed, 11 Feb 2026 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 11 Feb 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Dirty water filled the streets, making it difficult for people to move out.
फोटो-4-कीचड़ के बीच से निकलते लोग। संवाद
अटसू। ब्लॉक अजीतमल की ग्राम पंचायत हालेपुर की गलियों में जगह-जगह भरा गंदा पानी व गंदगी के ढेर लोगों की परेशानी की वजह बने हुए हैं।
विज्ञापन

जल निकासी की समस्या के चलते गांव की लगभग सभी गलियों में पानी भरा हुआ है। इससे लोगों को निकलने में मुश्किल हो रही है।

ग्रामीणों ने बताया कि गांव में सफाई कर्मचारी कभी-कभी आता है। कुछ चिह्नित स्थानों पर ही सफाई कर चला जाता है। नालियों की सफाई न होने के चलते गलियों में पानी भरता है। इस संबंध में ग्रामीण कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
ग्रामीण सचिन कुमार ने बताया कि गांव की ऐसी कोई गली नहीं है जिसमें गंदा पानी न भरा हो। शिवकरण सिंह ने बताया कि ब्लॉक सहित तहसील तक शिकायत की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही हे।
विज्ञापन

गंदगी से गांव को हालात बदतर हो रही है। इस संबंध में ग्राम सचिव गवेंद्र सिंह पाल ने बताया कि गांव बड़ा है और एक ही सफाईकर्मी है। जल्द ही सफाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed