फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   cultural,pooja,auraiya

उगते सूरज को अर्घ्य देकर सुख-समृद्धि मांगी

Thu, 11 Nov 2021 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
cultural,pooja,auraiya
औरैया। छठ पर्व गुरुवार को उगते सूरज को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ। इस पर्व को लेकर महिलाओं में उत्साह देखने को मिला। गुरुवार सुबह तड़के महिलाओं और पुरुषों ने पूजन के बाद पोखरों में डुबकी लगाते हुए सूर्य देव का पूजन किया।
विज्ञापन

नहर में गंदगी और पानी न होने के कारण छठ पर्व कई सालों से लोग नहर किनारे एक घर में एकत्र होकर पूजन करते हैं। इस बार भी वहीं छठ पर्व धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। इसके साथ ही चार दिवसीय महापर्व संपन्न हो गया। महिलाओं ने परिवार की सुख-समृद्धि के लिए छठ मइया से कामना की। पूजन के साथ महिलाओं ने गीता गाए। पटना के हवीं पाटन देवी, आगरा अइसन घाट, उतरले सूरज देव भइले अरघिया के जून...। लोगों के हाथों में फल व पकवानों से लदी टोकरी थी। सूर्य को अर्घ्य देकर महिलाओं ने पुत्र की प्राप्ति, पति की दीर्घायु, रोगों से मुक्ति और परिवार में सुख शांति की कामना की। वहीं यमुना के घाटों के अलावा कुछ श्रद्धालुओं ने घरों में पूजन किया।
विज्ञापन

प्रसाद के रूप में महिलाओं ने ठेकुआ, केला, नारियल, पपीता, सेब, अनार, सिंघाड़ा, संतरा, नीबू, सब्जियों में अदरक, कद्दू, मूली आदि के साथ पान, सुपारी, मेवा दिया। प्रो. संतोष यादव ने बताया कि छठ पर्व में सेवा का भी बहुत महत्व है। इस मौके पर प्रो. संतोष यादव, अनिल यादव, सहोदरा यादव, प्रीती यादव, सोनू प्रजापति, मुन्नी तिवारी, रिचा, सोम, प्रेमा देवी, नीलम सेंगर, ममता गुप्ता, पवन यादव, शिवम तिवारी, सपना, पूनम प्रजापति, दिव्यांश यादव, सपना सैनी, सुमित प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed