फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Crowds gathered at the agency for gas cylinders

Auraiya News: गैस सिलिंडर के लिए एजेंसी पर उमड़ी भीड़

Wed, 06 May 2026 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Wed, 06 May 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Crowds gathered at the agency for gas cylinders
फोटो-11-एजेंसी के बाहर लाइन में खड़े उपभोक्ता। संवाद
अछल्दा। कस्बा की इंडेन गैस एजेंसी पर मंगलवार को उपभोक्ताओं की भारी भीड़ देखने को मिली। यहां पर मंगलवार को गैस सिलिंडर की गाड़ी पहुंचने की सूचना पर उपभोक्ताओं की भीड़ बढ़ गई।
विज्ञापन

सुबह से लेकर दोपहर बाद तक लोगों की सिलिंडर के लिए मारामारी जारी है। स्टॉक पर न होने पर उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
मंगलवार सुबह 360 सिलिंडर की एक गाड़ी एजेंसी पहुंची तो एजेंसी पर उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। गाड़ी से आए 360 सिलिंडर के सापेक्ष दोपहर में दो बजे तक 280 के सिलिंडर उपभोक्ता ले गए। भीड़भाड़ के बीच उपभोक्ताओं व एजेंसी कर्मियों के बीच बहस होती रही। दोपहर को एक और गाड़ी से 340 सिलिंडर पहुंच गए। इससे भीड़ बढ़ गई।
विज्ञापन

एजेंसी पर भीड़ देखकर संचालक ने पुलिस भेजने की मांग की। थाना प्रभारी सुरेश चंद्र ने एजेंसी पर फोर्स भेजा, जिसकी मौजूदगी में उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर वितरित किए गए। एजेंसी संचालक शिशुपाल सिंह ने बताया कि पर्याप्त मात्रा में गैस सिलिंडर हैं। उपभोक्ताओं को परेशान होने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed