{"_id":"5a3aad4f4f1c1bee688c2f32","slug":"student-jump-yamuna-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"डांट से क्षुब्ध दसवीं का छात्र यमुना में कूदा, मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डांट से क्षुब्ध दसवीं का छात्र यमुना में कूदा, मौत
अमर उजाला ब्यूरो/औरैया
Updated Thu, 21 Dec 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
छात्र की मौत पर रोते-बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में किसी बात पर डांट से क्षुब्ध हो दसवीं के छात्र ने बुधवार को यमुना में छलांग लगा दी। आस-पास लोगों ने सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने छात्र को जिला अस्पताल भर्ती कराया। यहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
शहर के तिलक नगर निवासी आलोक पुरवार उर्फ बड़े का इकलौता पुत्र ध्रुव (14) शहर के गोपाल इंटर कालेज में हाईस्कूल का छात्र था। बुधवार की सुबह घर में किसी बात पर विवाद हो गया। इसके बाद ध्रुव स्कूल पढ़ने के लिए चला गया। बुधवार को छुट्टी होने के बाद ध्रुव घर न जाकर यमुना पुल पहुंचा गया और साइकिल व बैग रखने के बाद यमुना नदी में छलांग लगा दी।
छात्र को कूदते देख यमुना नदी के पास खड़े मछुआरों ने उसे उठाया। ध्रुव के सीधे जमीन पर गिरने से उसे गंभीर चोट आई। सूचना पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी मदनगोपाल गुप्ता ने परिजनों को घटना की जानकारी देते हुए घायल छात्र को जिला अस्पताल भर्ती कराया। यहां पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल मदनगोपाल ने बताया कि परिजन इसे दुर्घटना बता रहे हैं। अभी तहरीर नहीं मिली है। गोपाल इंटर कालेज के प्रधानाचार्य ने बताया कि हाईस्कूल का छात्र ध्रुव पढ़ाई में बहुत होशियार था। हर समय वह क्लास में अच्छे अंक प्राप्त करता था।