{"_id":"56f580244f1c1b2f02f14d9a","slug":"six-injured-in-stone-pelting","type":"story","status":"publish","title_hn":"याकूबपुर में बवाल, पथराव में छह घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
याकूबपुर में बवाल, पथराव में छह घायल
Auraiya, Uttar pradesh, India
Updated Fri, 25 Mar 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
वारदात
- फोटो : buerue
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली में हुड़दंग में करने से रोकने पर दबंगों ने शनिवार देर रात याकूबपुर में जमकर उत्पात मचाया। 25 से अधिक लोगों ने पथराव कर गांव के पांच लोगों को घायल कर दिया। वहीं एक घर में आग लगा दी। स्थिति बिगड़ती देख बिधूना, सहायल, दिबियापुर का फोर्स मौके पर बुला लिया गया। फोर्स पहुंचने पर दबंग भाग निकले। मामला गुरुवार को घर के बाहर लघुशंका करने का विरोध करने का है।
जानकारी के मुताबिक होली की शाम गुरुवार को याकूबपुर के दलित बस्ती के कुछ युवक शराब के नशे में घूम रहे थे। आरोप है कि नशे में धुत युवकों ने मोहल्ले के त्रिमोहन के दरवाजे पर लघुशंका करनी शुरू कर दी। त्रिमोहन ने विरोध किया तो नशेबाजों ने हंगामा शुरू कर दिया। मोहल्ले के लोगों का दबाव बढ़ता देख युवक मौके से खिसक गए।
शुक्रवार देर शाम अपमान का बदला लेने के लिए याकूबपुर की दलित बस्ती से 25 से अधिक युवक गाली-गलौज करते हुए जमा हो गए। मोहल्ले से लोगों ने जब गाली-गलौज का विरोध किया तो युवकों ने पथराव कर दिया। इस पथराव में दिलीप राजपूत, दिले राज सक्सेना, दिवाकर त्रिपाठी, मनोज पाठक व विनोद समेत कई अन्य लोग घायल हो गए। इसी बीच हमलावरों ने विनोद पुत्र कैलाश के घर में आग लगा दी।
विज्ञापन
घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। उपद्रव का उग्र रूप देख सीओ बिधूना बालकराम, एसओ अनिल पांडेय, एसआई विश्व प्रकाश, बिधूना, सहायक, दिबियापुर व याकूबपुर, बेला का फोर्स मौके पर पहुंच गया। पुलिस का दबाव बढ़ता देख हमलावर मौके से भाग निकले। देर रात तक पुलिस ने गांव की गलियों में मार्च कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस संबंध में बेला थानाध्यक्ष अनिल पांडेय ने बताया कि गांव में स्थिति को देखते हुए फोर्स तैनात करा दिया गया है। उपद्रवियों की तलाश की जा रही है। हंगामा करने वाले व अशांति फैलाने वालों को चिंहित कर कार्रवाई की जाएगी।