फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   letter sent to IG for action on Kotwal

कोतवाल पर कार्रवाई के लिए आईजी को भेजा पत्र

Sun, 14 Aug 2016 12:09 AM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Sun, 14 Aug 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
 letter sent to IG for action on Kotwal
औचक निरीक्षण का हवाला देकर फर्जी सीआईडी इंस्पेक्टर दुकानदारों से दो हजार रुपये तक ऐंठ रहा था। - फोटो : Demo Pic
एचटी लाइन की चपेट में आकर पुत्र की मौत के बाद खानपुर निवासी पीड़ित की शिकायत पर उपभोक्ता फोरम ने 2014 में बिजली विभाग को मुआवजा देने के आदेश दिए थे। मुआवजा अदा न करने पर एक्सईएन के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ। गैर जमानती वारंट के अनुपालन में कोतवाल ने एक्सईएन को गिरफ्तार कर फोरम में पेश नही किया। इस पर फोरम अध्यक्ष श्याम बिहारी शर्मा ने आईजी को पत्र जारी कर एसपी पर आदेश के पालन में लापरवाही का आरोप लगाया है। वहीं कोतवाली प्रभारी औरैया के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन


13 अप्रैल 2014 को कस्बा खानपुर में एचटी लाइन का तार टूटकर गिरने से चपेट में आए रासिल पुत्र रईस खां गंभीर रूप से घायल हो गया था। बाद में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। मामले में बिजली विभाग की ओर से मृतक के परिवारीजनों को मुआवजा देने में कोताही बरती गई। जिस पर रईस व उसकी पत्नी सितारा बेगम ने बिजली विभाग के खिलाफ उपभोक्ता फोरम की शरण ली। उपभोक्ता फोरम ने चार जून 2015 को बिजली विभाग एक्सईएन औरैया को आदेश जारी कर पीड़ित परिवार को पांच लाख 25 हजार रुपये का भुगतान करने के निर्देश दिए। लेकिन एक्सईएन ने पीड़ितों को मुआवजा देने में कोई रुचि नहीं दिखाई।
विज्ञापन


इस पर फोरम ने 10 अगस्त 2016 को एक्सईएन के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया। एसपी से तुरंत वारंटी एक्सईएन औरैया को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के निर्देश दिए। लेकिन आज तक आदेश का पालन नहीं हो सका। इस पर फोरम की ओर से आईजी कानपुर मंडल को पत्र जारी कर वारंटी की गिरफ्तारी में एसपी औरैया व कोतवाली प्रभारी पर लापरवाही का आरोप लगाया गया। आईजी से आदेश का पालन न करने पर अभियुक्त एक्सईएन बिजली को गिरफ्तार कर फोरम के समक्ष प्रस्तुत किए जाने के आदेश का पालन कराए जाने को कहा गया है। आदेश के अनुपालन में लापरवाही पर कोतवाली प्रभारी औरैया के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed