फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Dai did not get the duty, Dai Pi, Maait

ड्यूटी न मिलने पर दाई ने डाई पी, माैत

Sun, 30 Sep 2018 11:40 PM IST
ड्यूटी न मिलने पर दाई ने डाई पी, माैत
ड्यूटी न मिलने पर दाई ने डाई पी, माैत Updated Sun, 30 Sep 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
अछल्दा (औरया)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाई के रूप में सेवाएं देने वाली वृद्धा ने रविवार को अस्पताल पहुंचकर डाई पी ली। तीन घंटे तक उसे अस्पताल में उपचार के बाद सैफई रेफर कर दिया गया। वहां उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि महिला को तीन माह पहले उसको काम से हटा दिया गया था। रविवार को वह डॉक्टर के पास काम पर वापस बुलाने की मांग करने गई थी। डॉक्टर के दुत्कारने से उसने डाई पी ली।
विज्ञापन

अछल्दा विकास खंड के सुभानपुर की फूलमती (60) पत्नी गयादीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राइवेट तौर पर दाई का काम करती थी। तीन महीने पहले उसे सीएचसी अधीक्षक डॉ. सिद्धार्थ वर्मा ने आरोपों के चलते हटा दिया था। तब से वह ड्यूटी लगाने के लिए परेशान घूम रही थी। रविवार की शाम चार बजे वह सीएचसी पहुंची और वहां तैनात डॉ. नवीन कुमार से ड्यूटी में लगवाने की गुहार की। उनके न पसीजने और दुत्कारे जाने पर उसने क्षुब्ध होकर अपने साथ लाई डाई को पी ली। शाम को सैफई में उसकी मौत     ेेहो गई।
विज्ञापन


डाई पीता देख डॉक्टर और अस्पताल के कर्मियों में हड़कंप मच गया। डॉक्टर ने आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कर उसका इलाज किया गया। इलाज के बाद तकरीबन तीन घंटे के बाद उसे सैफई मिनी पीजीआई रेफर कर दिया। अस्पताल कर्मियों ने बताया कि उक्त महिला को सरकार की ओर से कुछ मिलता नहीं था, वह प्राइवेट में आकर डिलीवरी में सहयोग करती थी। इसी से उसका गुजारा चलता था। इस संबंध में सीएचसी अधीक्षक डॉ. सिद्धार्थ वर्मा का कहना है कि यहां तैनात सभी दाइयों को लगभग तीन माह पहले हटा दिया गया था। दाइयां मरीजों को प्राइवेट नर्सिंग होम ले जाती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed