{"_id":"5a3ff1c74f1c1bc5668b6f82","slug":"91514140103-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को दबोचा
Updated Sun, 24 Dec 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। शहर के कोंच बस स्टैंड पर बाइक मैकेनिक से मारपीट कर गोली मारने के मामले पुलिस ने तीन नामजद व पांच अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। घटना की रात में ही पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। इंस्पेक्टर देवेंद्र द्विवेदी का कहना है कि मामले की छानबीन चल रही है। एक आरोपी को पकड़ा गया है, जिससे उसके साथियों के बारे में पूछताछ की जा रही है।
बता दें कि शहर के मोहल्ला रामनगर नगर स्थित ईदगाह के पास रहने वाला सलमान (19) पुत्र शकील मुहम्मद शहर के कोंच बस स्टैंड पर हीरो बाइक सर्विस सेंटर की दुकान पर अपने भाई हुसैन के साथ काम करता है। अजनारी गांव निवासी मुजाम ने पैसे के लेनदेने को लेकर हुए विवाद के बाद सलमान को गीली मार दी थी।
घटना की जानकारी मिलते ही सीओ सिटी संतोष कुमार व इंस्पेक्टर देवेंद्र द्विवेदी ने फोर्स के साथ मामले की पड़ताल की थी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तुरंत टीमें लगाई गई। पुलिस ने सलमान के भाई हुसैन की तहरीर पर मुजाम पुत्र सराफत निवासी अजनारी रोड उरई, आरिफ पुत्र साहूकार निवासी ग्राम चिल्ली डकोर व गोल्टू निवासी रामनगर के अलावा पांच अज्ञात साथियों के खिलाफ जानलेवा हमला करने व फायरिंग कर दहशत फैलाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन
उधर शनिवार की रात में ही पुलिस ने आरोपी मुजाम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उसे पकड़कर कोतवाली ले आई, जहां उसे अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ की जा रही है। इंस्पेक्टर का कहना है कि बाकी आरोपियों को भी जल्द से जल्द पकड़ लिया जाएगा।
शहर में बाइक मैकेनिक को गोली मारने का मामला
अमर उजाला ब्यूरो