फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   उपभोक्ता फोरम ने दिलाया 70 हजार का बीमा क्लेम

उपभोक्ता फोरम ने दिलाया 70 हजार का बीमा क्लेम

Thu, 09 Nov 2017 11:42 PM IST
Updated Thu, 09 Nov 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
उपभोक्ता फोरम ने दिलाया 70 हजार का बीमा क्लेम
उरई। ग्राम भुआ निवासी महिला ने गाय का बीमा कराया। बीमा कराने के 15 दिन के बाद गाय मर गई। इस पर बीमा कंपनी ने बीमे की रकम देने से इंकार कर दिया। इस पर पीड़िता ने उपभोक्ता फोरम में वाद दायर कर दिया। उपभोक्ता फोरम ने गुरुवार को फैसला सुनाते हुए पीड़िता को बीमा कंपनी को राशि देने के आदेश दिए।
विज्ञापन


डकोर क्ष्ेात्र के ग्राम भुआ निवासी विभा दुबे पत्नी आालोक ने कामधेनु योजना के अंतर्गत डेरी संचालन के लिए कुछ गाय व भैंसें खरीदी थी। जिसमें एक जर्सी गाय थी। गाय का न्यू इंडिया इंश्योरेंश कं पनी से 70 हजार रुपये का बीमा था। बीमा कराने के 15 दिन के बाद गाय मर गई।
विज्ञापन


बीमा कंपनी ने यह कहते हुए बीमा दावा निरस्त किर दिया कि 15 दिन तक बीमा कवर नहीं माना गया है। इस पर विभा दुबे ने उपभोक्ता फ ोरम में 22 अगस्त 2016 को परिवाद दायर कर दिया। गुरुवार को फ ोरम के अध्यक्ष विष्णुकांत व सदस्य रामबाबू निषाद ने परिवाद की सुनवाई करते हुए इंश्योरेंश कंपनी को बीमित गाय की धनराशि 70 हजार रुपया 9 प्रतिशत ब्याज सहित वादी को भुगतान करने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दूसरे मामले में कोंच क्षेत्रा के ग्राम घुसिया निवासी रामकिशोर चतुर्वेदी की हुंडई कार क्षतिग्रस्त होने पर श्रीराम जनरल इंश्योरेंश कंपनी को 84 हजार रुपये वादी को देने के आदेश दिए।

-जागो ग्राहक जागो
-दूसरे मामले में कार क्षतिग्रस्त होने पर दिलाए 84 हजार रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed