फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   अभिकर्ता से मांगी 50 हजार की रंगदारी

अभिकर्ता से मांगी 50 हजार की रंगदारी

Wed, 26 Sep 2018 12:38 AM IST
Updated Wed, 26 Sep 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
अभिकर्ता से मांगी 50 हजार की रंगदारी
उरई। शहर के मोहल्ला सुशील नगर निवासी सपा नेता एवं अभिकर्ता लाखन सिंह कुशवाहा पुत्र छक्कूलाल ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि कुछ लोग उससे 50 हजार रुपये की मांग कर रहे हैं न देने पर धमका रहे हैं। कोतवाल आरके सिंह का कहना है कि तहरीर लेकर मामला दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी को प्रार्थनापत्र देकर लाखन सिंह ने बताया कि वह जीसीए निवेश कंपनी में अधिकृत अभिकर्ता हैं। जिससे उन्होंने काफी निवेशकों का धन निवेश करा रखा है। कुछ कानूनी पेचीदगी के चलते कंपनी निवेशकों की धनराशि को समय से नहीं लौटा पा रही है।
विज्ञापन


कंपनी के अभिकर्ता कंपनी के बराबर संपर्क में हैं और निवेशकों का धन अदायगी का प्रयास कर रहे हैं। कुछ महीनों से कंबोद सिंह राणा, संजय गुप्ता, वीरेंद्र निरंजन, राजेश वर्मा, केके वर्मा आदि निवेशकों के हितैषी बनकर अभिकर्ता के खिलाफ झूठी बयानबाजी कर रहे हैं। सोमवार को रात्रि नौ बजे उक्त लोग उनके सुशील नगर स्थित मकान पर आए और प्रार्थी को धमकाते हुए पचास हजार रुपये की रंगदारी मांगी और न देने पर अंजाम भुगतने की धमकी देकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि लगातार तीन दिन से निवेशक कंपनी व अभिकर्ताओं के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। सोमवार को निवेशकों ने कोतवाल से लिखित शिकायत भी की थी। उसने कोतवाली प्रभारी से मांग की है कि उक्त लोगों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई कर उनके जानमाल की रक्षा की जाए। कोतवाल आरके सिंह का कहना है कि शिकायत मिली है, मामले की जांचकर कार्रवाई की जाएगी।

जीसीए कंपनी में है एजेंट, कोतवाल बोले, जांच कर की जाएगी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed