{"_id":"5a131fbd4f1c1b86698bcdb2","slug":"111511202749-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिजनों ने किया साथ ले जाने से इंकार, प्रेमी के साथ गई प्रेमिका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परिजनों ने किया साथ ले जाने से इंकार, प्रेमी के साथ गई प्रेमिका
Updated Tue, 21 Nov 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
दिबियापुर(औरैया)। शादी का दबाव बनाने के लिए प्रेमिका द्वारा जहरीला पदार्थ खाने एवं इसके बाद कंचौसी में प्रेमी युगल को पीटे जाने की घटना के बाद युवती के पिता एवं भाई के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज हो गई। इसके बाद परिजनों ने युवती को अपने साथ ले जाने से इंकार कर दिया। बाद में आपसी सहमति से युवती प्रेमी के परिजनों के साथ चली गई।
रविवार की सुबह औरैया के एक गांव निवासी युवती दिबियापुर के समीप स्थित अपने प्रेमी के गांव पहुंची थी। प्रेमिका ने शादी के लिए दबाव बनाने के लिए जहरीला पदार्थ खा लिया था। कंचौसी में भनक लगने पर युवती के परिजन भी कंचौसी पहुंच गए थे। उन्होंने प्रेमी युगल की जमकर धुनाई कर दी थी। थाना पुलिस ने दोनों का सीएचसी में उपचार कराया।
विज्ञापन
इसके बाद युवती के पिता एवं भाई पर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। थाना पुलिस के अनुसार, युवती के परिजनों ने युवती को अपने साथ ले जाने से इंकार कर दिया। दोनों के बालिग होने से काफी जद्दोजहद एवं लिखापढ़ी के बाद युवती अपने प्रेमी के साथ चली गई। प्रेमी के परिजनों के अनुसार दोनों की शादी कर दी जाएगी। बता दें कि युवक रिश्ते में युवती के पिता के मामा का लड़का लगता है। काफी दिनों तक युवक ने युवती के पिता का ट्रैक्टर चलाया था। बाद में मामले की जानकारी होने पर उसे इस काम से हटा दिया था।
विज्ञापन
-प्रेमी से शादी करने की बात कहकर डाई पी ली थी