फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime,stole,auraiya

कार सवार उठा ले गए बकरियां

Sat, 13 Nov 2021 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
crime,stole,auraiya
बेला (औरैया)। थानाक्षेत्र के तिर्वा रोड स्थित भवानीपुरवा में सुबह कार सवार लोगों ने सड़क किनारे से चार बकरियां खोल ले गए। किसान ने घटना की जानकारी पुलिस को दी है। पुलिस कार सवारों की तलाश में जुटी है। भवानीपुरवा निवासी रामशरन ने पुलिस को बताया कि वह अपने खेतों पर काम करने गए थे। घर के बाहर उनकी चार बकरियां बंधी थी।
विज्ञापन

कुछ कार सवार लोग बकरियां खोल कर कार से लेकर चले गए। इसकी जानकारी पड़ोसियों ने दी। जब तक वह पहुंचते कार सवार फरार हो गए थे। किसान ने बताया कि जानकारी हुई है कि पड़ोस के रहने वाले कुलदीप की एक बकरी कार सवार ले गए हैं। दरोगा पान सिंह ने बताया कि चोरी की जानकारी मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed