{"_id":"618abae47196153627726ec5","slug":"crime-auraiya-hatya-auraiya-news-knp662873181","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्ध दंपती को बंधक बनाकर पांच लाख रुपये व जेवर लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृद्ध दंपती को बंधक बनाकर पांच लाख रुपये व जेवर लूटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के यमुना रोड स्थित एक व्यापारी के घर में सोमवार की रात छिपकर बैठे बदमाश ने वृद्ध दंपती को बंधक बना लिया। मारपीट कर अलमारी में रखे पांच लाख रुपये व एक लाख कीमत के जेवर ले गया। व्यापारी ने सुबह घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दंपती से पूछताछ कर बदमाश की तलाश शुरू की है।
यमुना रोड निवासी दीप आयरन स्टोर के मालिक कमल चंद्र पुरवार ने पुलिस को बताया कि सोमवार देरशाम एक बदमाश छिपकर उनके घर में बैठ गया था। घर में केवल वह व पत्नी कुसुम पुरवार थीं। देर रात तक उन्हें चोर के छिपे होने की भनक नहीं लगी। रात में आहट मिली तो लाइट खोली। इसी बीच बदमाश ने उनपर हमला कर दिया। जान से मारने की धमकी देते हुए उन्हें बंधक बना लिया।
अलमारी का ताला खोलकर उसमें रखे पांच लाख रुपे और एक लाख के जेवर ले गया। पुलिस को सूचना देने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने बताया कि उनका बेटा सिरड़ी घूमने गया है। मंगलवार सुबह पुलिस को सूचना दी। सूचना पर सीओ सिटी सुरेंद्रनाथ यादव, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडेय ने पहुंचकर घटना की जानकारी ली। सीओ सिटी ने बताया कि घटना के आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लगातार दबिश दे रहीं है।
विज्ञापन
दबाव बनाकर लूट न करने का लिखवाया पत्र
लूट की इस घटना में बेहद रोचक मामला सामने आया है। जिसमें घटना को अंजाम देने के बाद गृहस्वामी कुसुमा को धमकाते हुए कागज पर लिखवाया कि लिखो मैने लूट नहीं की है। मैं पूरा पैसा तुम्हारे खाते में वापस डाल दूंगा। पुलिस को सूचना भी नहीं करोगी। इतना लिखवाने के बाद बदमाश ने गृहस्वामिनी को पति की कसम भी खिलाई। साथ ही गृहस्वामी को रुपये वापस भेजने के लिए उनका खाता नंबर भी ले गया।
ढाई माह पहले खोई अलमारी की चाबी लेकर आया था
इस पूरे मामले में घटना को बारीकी से देखा जाए तो कोई करीबी या कर्मचारी के शामिल होने की संभावना है। घटना को अंजाम देने वाले ने अपनी जेब से एक चाबी निकाली और बिना किसी मेहनत के अलमारी खुल गई। इस दौरान बदमाश ने गृहस्वामिनी को बताया कि उनकी ढाई माह पहले जो चाबी खो गई थी वह उसके पास है। जाने से पहले वह गृहस्वामिनी को चाबी वापस दे गया।