फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   crime,auraiya,arrest

ठगी करने वाले साइबर अपराधी को दबोचा

Sun, 14 Nov 2021 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
crime,auraiya,arrest
दिबियापुर (औरैया)। एक प्रसिद्ध कंपनी की वेबसाइट पर लैपटॉप की फोटो डालकर हरियाणा निवासी व्यक्ति से 90 हजार रुपये ठगने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तीन महीने की मशक्कत के बाद गिरफ्तार किए गए युवक को हरियाणा पुलिस अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन

मुनीष कुमार निवासी सिरसा हरियाणा, हिसार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 25 जून को उन्होंने एक प्रसिद्ध कंपनी की वेबसाइट पर एक लैपटॉप बिक्री के लिए देखा। लैपटॉप खरीदने की इच्छा जाहिर की तो विक्रेता ने 89800 रुपये कीमत बताई। इस पर विक्रेता ने अलग-अलग माध्यमों से 4 बार में पूरा रुपया ऑनलाइन लिया। बाद में जब लैपटॉप डिलीवरी के लिए कहा तो बताया कि एक कोरियर कंपनी के माध्यम से लैपटॉप भेज दिया है। काफी दिनों तक लैपटॉप नहीं मिला तो फोन किया। तब बताया गया कि लैपटॉप रास्ते में सीज हो गया।
विज्ञापन

और रुपयों की मांग की। इस पर पीड़ित को शक हुआ और रिपोर्ट दर्ज कराई। हरियाणा के हिसार थाने के क्राइम ब्रांच की टीम ने मामले की जांच शुरू की। बाद में जानकारी हुई कि कई माध्यमों से रुपयों का बंटवारा हुआ। हरियाणा पुलिस ने सर्विलांस की मदद से आरोपी युवक को खोज निकाला। रविवार सुबह आरोपी युवक को उसके गांव से पकड़ लिया। हरियाणा पुलिस ने केवल इतना बताया कि पकड़े गए युवक के कई अन्य साथी भी गिरोह में काम करते हैं। साइबर अपराध करना इनका पेशा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed