फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   court

दोहरे हत्याकांड के दो आरोपियों की जमानत याचिका खारिज

Fri, 04 Sep 2020 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
court
औरैया। सत्र न्यायाधीश डॉ. दीपक स्वरूप सक्सेना ने शहर के दोहरे हत्याकांड में सपा एमएलसी डॉ. कमलेश पाठक के साथ आरोपी बनाए गए कुलदीप उर्फ पप्पू अवस्थी तथा विकल्प उर्फ चैनू अवस्थी की हत्या व पुलिस पर फायरिंग के दोनों मामलों में जमानत याचिका खारिज कर दी।
विज्ञापन

जिला शासकीय अधिवक्ता अभिषेक मिश्रा ने बताया कि 15 मार्च 2020 को शहर के पंचमुंखी हनुमान मंदिर परिसर में अधिवक्ता मंजुल चौबे व उसकी बहन सुधा की गोली मारकर हत्या में सपा एमएलसी कमलेश पाठक उनके दो भाई संतोष पाठक, रामू पाठक सहित 11 लोगों के विरुद्ध कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया गया। आरोपी रामू पाठक के दोनों साले पप्पू अवस्थी, चैनू अवस्थी पर हत्या तथा पुलिस पर प्राणघातक हमले का मामला दर्ज हुआ।
विज्ञापन

18 मार्च से जेल में निरुद्ध दोनों आरोपियों की जमानत याचिका गुरुवार को सत्र न्यायालय मेेेेेेेेेेें प्रस्तुत हुई। अभियोजन की ओर से डीजीसी अभिषेक मिश्रा व बचाव पक्ष की दलील को सुनने के बाद सत्र न्यायाधीश डॉ. दीपक स्वरूप सक्सेना ने दोनों मामलों में दोनों आरोपियों की जमानत याचिका खारिज कर दी। इसके अतिरिक्त कोतवाली क्षेत्र में वादी मुकदमा के जानवरों के बांधने की जगह में आग लगाने, जिससे दो गाय, एक भैंस जलकर मरने की स्थिति में में पहुंचने तथा तीन साल की पडिय़ा जलकर राख होने के मामले में आरोपितों किए गए। ऋतिक पुत्र राजेश पाठक निवासी भाऊपुर की जमानत याचिका खारिज हो गई। थाना अजीतमल क्षेत्र के ग्राम हरपालपुर में मारपीट व झोपड़ी में आग लाग देने के आरोपी गण बृजपाल सिंह, जयपान सिंह, भंवर व रामशंकर (चारों भाई) निवासी हरपालपुर की अग्रिम जमानत याचिका सत्र न्यायालय ने खारिज कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed